Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

उज्जैन में बवाल: तराना में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प

chaos-in-ujjain-violent-clash-between-two-communities-in-tarana

884230120261051201500x900_2558001-ujjain-tarana-violence-news.webp

उज्जैन के तराना में दो समुदायों के बीच तनाव के बाद आगजनी और पथराव हुआ। पूर्व पार्षद की बस और दुकान में आग लगा दी गई। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार रात शुरू हुआ विवाद शुक्रवार दोपहर बाद हिंसा और आगजनी में तब्दील हो गया। हालात उस वक्त बेकाबू हो गए जब अज्ञात लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी और इसके कुछ ही देर बाद पूर्व पार्षद  की बस को भी जला दिया गया।

पथराव और पुलिस से झड़प

आगजनी की घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस से भी तीखी बहस की स्थिति बनी। पथराव में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर किया गया है।

एक रात पहले भी हुई थी तोड़फोड़

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना के बाद दो समुदायों में तनाव फैल गया था। उसी दौरान करीब 11 बसों में तोड़फोड़ की गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

हिंदू संगठनों का थाने पर प्रदर्शन

शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता तराना थाने पहुंचे और जोरदार नारेबाजी की।

सोहेल ठाकुर के हमलावरों में 5 आरोपी अरेस्ट

विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर पर गुरुवार शाम को कुछ युवकों ने पीछे से हमला कर दिया। पुलिस ने इस मामले में सप्पन मिर्जा (मदारबाड़ा निवासी), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले (हत्या के प्रयास) का मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.