Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

नाइट ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली, पुलिस लाइन में मचा हड़कंप

constable-on-night-duty-shot-himself-created-panic-in-the-police-line

355230120261104331500x900_2557919-police-1.webp

पुलिस लाइन से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नाइट ड्यूटी के दौरान तैनात एक पुलिस आरक्षक ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, रक्षित केंद्र में पदस्थ आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ड्यूटी के समय कुर्सी पर बैठे हुए थे। इसी दौरान उन्होंने अचानक 7.62 एमएम सर्विस रायफल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली सिर के आर-पार निकल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

RO. NO 13910/80

घटनास्थल से टूटा मोबाइल मिला

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल पुलिस लाइन पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मौके से आरक्षक का टूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले आरक्षक किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था।

बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर वे अत्यधिक आवेश या मानसिक तनाव में आ गए थे। इसी गुस्से में उन्होंने पहले मोबाइल फोन तोड़ा और फिर सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली।

हर एंगल से जांच, विभागीय जांच भी शुरू

पुलिस ने मामले की जांच हर पहलू से शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए विभागीय जांच भी प्रारंभ कर दी गई है।

इस घटना ने पुलिस विभाग के भीतर ड्यूटी के दौरान मानसिक दबाव, तनाव और कार्यस्थल की चुनौतियों को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एसपी रामजी श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.