Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

भोपाल में भीषण आग: ऑटोमोबाइल शॉप में खड़ी 7 कारें जलकर खाक, 35 लाख के नुकसान की आशंका

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई।

552300120261424531500x900_2559508-bhopl.webp

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया। जेल रोड स्थित महाकाल ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि वहां मरम्मत के लिए खड़ी 7 कारें कुछ ही मिनटों में धूं-धूं कर जलकर राख हो गईं। इस घटना में करीब 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

ऑटोमोबाइल शॉप ट्रूबा कॉलेज के पास स्थित है। शॉप मालिक सिद्धार्थ मिश्रा ने बताया कि घटना के वक्त शॉप के अंदर 5 कारें और बाहर 2 कारें खड़ी थीं। सुबह करीब 5:30 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही गांधीनगर, छोला और बैरागढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक कारें पूरी तरह जल चुकी थीं।

RO. NO 13910/80

जानकारी के अनुसार, शॉप में कारों के अलावा बड़ी मात्रा में गाड़ियों से जुड़ा सामान और पार्ट्स भी रखा था, जो आग की चपेट में आ गया। इससे नुकसान की रकम और बढ़ गई। सभी जली हुई कारें ग्राहकों की बताई जा रही हैं, जिससे कस्टमर्स को भी बड़ा झटका लगा है।

शॉप मालिक का कहना है कि शॉप में छह महीने पहले ही नया इलेक्ट्रिक सिस्टम लगाया गया था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। ऐसे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना कम बताई जा रही है। आग की वजह से शॉप में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी जल गए, जिससे अंदर की फुटेज नहीं मिल पाएगी।

हालांकि आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच की मांग की गई है। शॉप मालिक ने आशंका जताई है कि यह घटना आगजनी हो सकती है। फिलहाल निशातपुरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.