Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

बस लूटकर फरार हुए बदमाश, सतना पुलिस की घेराबंदी देख वाहन छोड़ हुए फरार

बस लूटकर फरार हुए बदमाश, सतना पुलिस की घेराबंदी देख वाहन छोड़ हुए फरार

44619022026225530_bus_robbery_madhya_pradesh_1771491251.webp

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने बस चालक के साथ मारपीट कर बस लूट ली। बाद में आरोपी बस को सतना जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही Satna पुलिस हरकत में आई और तत्काल नाकाबंदी कर बस को बरामद कर लिया। हालांकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे।

कोर्ट आदेश के बाद फिर कब्जे की कोशिश
पुलिस के अनुसार, बस मालिक संतोष तिवारी की नौ बसों का संचालन कथित रूप से रीवा निवासी दर्शन सिंह परिहार द्वारा गैरकानूनी तरीके से किया जा रहा था। मामला न्यायालय तक पहुंचा, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर तीन बसें संतोष तिवारी को सुपुर्द की जा चुकी हैं।

बताया जा रहा है कि बस क्रमांक MP-30-P-3555 भी उन्हीं बसों में शामिल थी, जिसे न्यायालय ने संतोष कुमार तिवारी को सौंपने का आदेश दिया था। इसी बस को दोबारा कब्जे में लेने की कोशिश की गई।

ऐसे हुई पूरी वारदात
पीड़ित चालक के मुताबिक, कोर्ट से सुपुर्द हुई बस की मरम्मत कराकर वह उसे लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक दुकान पर हवा भरवाते समय आरोपियों ने अचानक हमला कर दिया। चालक के साथ जमकर मारपीट की गई और बस छीन ली गई। आरोप है कि हमलावरों ने चालक से करीब 50 हजार रुपये नकद और एक सोने की चेन भी लूट ली। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिस की घेराबंदी, बस बरामद
सूचना मिलते ही पुलिस ने संभावित मार्गों पर नाकाबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। बढ़ते दबाव को देख आरोपी बगहा रेलवे साइडिंग (सिविल लाइन थाना क्षेत्र) के पास बस छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बस जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

आरोपियों की तलाश जारी
इस मामले में Rewa और सतना पुलिस मिलकर दर्शन सिंह परिहार और उनके करीब तीन दर्जन साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.