Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

मोहन सरकार के 2 साल पूरे: 6 लाख को मिली जॉब, 3 साल में 20 लाख को मिलेगी नौकरियां

मोहन सरकार के 2 साल पूरे: 6 लाख को मिली जॉब, 3 साल में 20 लाख को मिलेगी नौकरियां

114131220251446131500x900_2549097-mohan-yadav-4.webp

मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने अपने कार्यकाल के दो साल पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर सरकार ने बीते दो वर्षों की उपलब्धियां गिनाते हुए आने वाले तीन वर्षों के लिए अपना स्पष्ट रोडमैप भी सामने रखा है। सरकार का कहना है कि अगले चरण में रोजगार सृजन, शहरी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उसकी प्राथमिकता रहेगा।

सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। चाहे सरकारी क्षेत्र हो या निजी, हर स्तर पर नौकरियों के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि पिछले दो वर्षों में करीब 6 लाख लोगों को रोजगार दिया गया है। वहीं, आगामी तीन वर्षों में 20 लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य तय किया गया है।

सरकारी विभागों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कई विभागों में भर्ती से जुड़े विज्ञापन भी जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी, जिनके जरिए करीब 30 हजार नए उद्यमियों को आर्थिक और तकनीकी सहायता देने की योजना है।

शहरी विकास के मोर्चे पर भी सरकार ने बड़े कदम उठाने का ऐलान किया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग प्रदेश के 38 शहरों के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान तैयार करेगा। महानगर क्षेत्र कानून लागू किया जाएगा, टीडीआर पोर्टल का विस्तार होगा और टीओडी नीति को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। साथ ही सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए एकीकृत मास्टर प्लान के आधार पर विकास कार्य किए जाएंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.