Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर में युवती के सुसाइड मामले में प्रेमी पर FIR:महिला मित्र के साथ धमकी दी थी, डिप्रेशन में कर लिया सुसाइड

इंदौर में युवती के सुसाइड मामले में प्रेमी पर FIR:महिला मित्र के साथ धमकी दी थी, डिप्रेशन में कर लिया सुसाइड

129121220250821239_1765511690.webp

इंदौर के हीरानगर क्षेत्र में किराए के कमरे में रहने वाली प्रियांशी राव की आत्महत्या मामले में पुलिस ने जांच के बाद उसके प्रेमी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। प्रियांशी का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला था।

मोबाइल जांच में पुलिस को उसके लिव-इन पार्टनर की महिला मित्र के साथ धमकी भरी वॉट्सऐप चैट मिली थी। इसके आधार पर पुलिस ने दोनों को आरोपी बनाते हुए गुरुवार को मामला दर्ज किया।

टीआई सुशील पटेल के अनुसार, मेघदूत नगर की रहने वाली 19 वर्षीय प्रियांशी, पुत्री धर्मेंद्र राव ने 24 नवंबर को आत्महत्या की थी। जांच में पता चला कि वह पहले नवीन गौर के साथ लिव-इन में रहती थी। घटना के समय नवीन होशंगाबाद में था।

डिप्रेशन में थी प्रियांशी

पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह और प्रियांशी पहले स्कीम नंबर 54 में साथ रहते थे और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन नवीन की बातचीत भूमि नामक युवती से भी होती थी। इसकी जानकारी प्रियांशी को थी, जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हुआ। प्रियांशी और भूमि के बीच वॉट्सऐप पर कहासुनी भी हुई थी। इसी मानसिक दबाव के चलते प्रियांशी ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने नवीन पुत्र नारायण गौर निवासी होशंगाबाद और भूमि दोनों को आरोपी बनाया है। प्रियांशी मूलतः देवास जिले के बरोठा गांव की रहने वाली थी। इंदौर में वह पढ़ाई के साथ नवीन और अन्य साथियों के साथ एक कैफे भी संचालित करती थी।

नवीन से अलग होकर नए कमरे में रह रही थी

प्रियांशी किसान परिवार से थी। उसकी दो बहनें हैं, एक माता-पिता के साथ रहती है और दूसरी भोपाल में पढ़ाई करती है। आत्महत्या से पहले प्रियांशी डिप्रेशन में थी और रिश्तेदारों की मदद से एक सप्ताह पहले ही नवीन से अलग होकर नया कमरा ले लिया था। उसी दौरान नवीन होशंगाबाद चला गया था और प्रियांशी व भूमि के बीच विवाद हुआ था।

निजी कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या

इंदौर के आजाद नगर में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

मृतक की पहचान रवि (22) पुत्र सुखराम सेंगर, निवासी पालदा पवनपुरी के रूप में हुई है। गुरुवार रात करीब 11 बजे आसपास के लोगों ने उसे फंदे पर लटका देखा और रिश्तेदार करण को सूचना दी। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, रवि मूल रूप से टांडा का रहने वाला था और करीब डेढ़ साल पहले काम के सिलसिले में इंदौर आया था। वह अपने भाई अजय के साथ किराए से रहता था। दो दिन पहले अजय माता-पिता से मिलने गांव गया था। गुरुवार को काम से लौटने के बाद रवि कमरे से बाहर नहीं निकला था।

रवि किसान परिवार से था। उसके परिवार में तीन भाई और एक बहन हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.