Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

राहुल गांधी ने दूषित पानी पीड़ितों से की मुलाकात, मृतकों के परिजन को डेढ़-डेढ़ लाख का दिए चेक

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

545180120260831081500x900_2556953-rahul.webp

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस क्षेत्र में जहरीला पानी पीने से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। कांग्रेस के मुताबिक इस त्रासदी में 24 से अधिक मौतें हो चुकी हैं, जबकि कई मरीज गंभीर हालत में बॉम्बे अस्पताल में भर्ती हैं।

राहुल गांधी सुबह करीब 9:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना हुए और 11 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट से वे सीधे बॉम्बे अस्पताल गए, जहां उन्होंने दूषित पानी से बीमार हुए मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और इलाज में किसी तरह की कमी न होने देने की बात कही।

अस्पताल के बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की जिन्होंने इस जल संकट में अपने प्रियजनों को खो दिया है। उन्होंने पीड़ितों के साथ दुख साझा किया, उन्हें सांत्वना दी और प्रत्येक प्रभावित परिवार को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इस लापरवाही की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और इस मुद्दे को हर स्तर पर उठाया जाएगा। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि यह मामला सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि जन स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर संकट है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन मौतों की वास्तविक संख्या छिपा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत कहीं ज्यादा भयावह है। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया है।

राहुल गांधी के इस दौरे से राज्य सरकार पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर जांच, जवाबदेही और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.