Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

मऊगंज में सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौके पर मौत

मध्यप्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

278180120260352221500x900_2556964-track.webp

मध्यप्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पथरिया मोड़ के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक दो ट्रकों के बीच फंस गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल मऊगंज भेजा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

मृतक की पहचान डगडौआ गांव निवासी रमेश साकेत के रूप में हुई है। रमेश मऊगंज में एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था और रोजाना की तरह शनिवार को बाइक से मऊगंज से अपने गांव डगडौआ लौट रहा था। इसी दौरान पथरिया मोड़ के पास रीवा से बनारस की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि सड़क किनारे पहले से एक अन्य ट्रक खड़ा था। टक्कर के बाद रमेश दोनों ट्रकों के बीच फंस गया, जिससे उसे संभलने का कोई मौका नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देवतालाब से मऊगंज के बीच हाईवे निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से सड़क पर केवल एक साइड से ही यातायात संचालित हो रहा है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन और निर्माण एजेंसी की ओर से कोई ठोस सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्माण स्थल पर स्पीड कंट्रोल, चेतावनी संकेतक और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए, ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लग सके। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.