Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर में कल सेमीकंडक्टर समिट का आगाज: सीएम मोहन यादव पेश करेंगे निवेश का विजन

इंदौर में कल सेमीकंडक्टर समिट का आगाज: सीएम मोहन यादव पेश करेंगे निवेश का विजन

58922102026151335mohan_yadav_indore_news_1792670549.webp

भोपाल। मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को इंदौर में मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 शुरू होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में समिट का शुभारंभ करेंगे और ‘सेमीकंडक्टर हब के रूप में मध्यप्रदेश का विजन’ प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में देश-विदेश की कंपनियों, निवेशकों और तकनीकी विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बैठकें कर प्रदेश में निवेश, तकनीकी सहयोग और उद्योग की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

आठ पैनल चर्चाएं, पांच गोलमेज बैठकें होंगी

दो दिवसीय समिट में सेमीकंडक्टर विनिर्माण, चिप डिजाइन, उन्नत पैकेजिंग और जांच, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण, अनुसंधान, नवाचार तथा कौशल विकास जैसे विषयों पर मंथन होगा। आयोजन के दौरान आठ पैनल चर्चाएं, पांच गोलमेज बैठकें और चार मुख्य व्याख्यान होंगे। प्रदर्शनी में 50 से अधिक कंपनियां अपने उत्पादों, तकनीकों और समाधानों का प्रदर्शन करेंगी। समिट का उद्देश्य उद्योगों, शिक्षण संस्थानों और अनुसंधान केंद्रों के बीच सहयोग बढ़ाना तथा प्रदेश में सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार करना है।

चिप डिजाइन और विनिर्माण पर पहले दिन मंथन

समिट के पहले दिन मध्यप्रदेश को उन्नत पैकेजिंग और जांच के केंद्र के रूप में विकसित करने, बिना खुद का कारखाना लगाए चिप डिजाइन करने वाली कंपनियों के पारिस्थितिकी तंत्र और सेमीकंडक्टर विनिर्माण एवं आपूर्ति शृंखला पर चर्चा होगी।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए जरूरी तकनीकी ढांचे, चिप डिजाइन, बौद्धिक संपदा और प्रमुख शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए कंपनियों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और संस्थानों के प्रमुखों के साथ अलग-अलग गोलमेज बैठकें आयोजित होंगी।

दूसरे दिन नई तकनीक और कौशल विकास पर चर्चा

समिट के दूसरे दिन चिप प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद निर्माण, डिजाइन सेवाओं, अनुसंधान एवं विकास और कुशल प्रतिभाओं को तैयार करने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। फोटोनिक्स, क्वांटम प्रौद्योगिकी और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से जुड़े मुद्दे भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे।

‘मध्यप्रदेश सेमीकॉन स्टार्टअप प्रतियोगिता’ के अंतिम चरण में चुने गए विजेताओं को समापन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इससे सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काम कर रहे नए उद्यमों और नवाचार करने वालों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

50 से अधिक कंपनियां प्रदर्शनी में दिखाएंगी तकनीक

समिट में लगने वाली प्रदर्शनी में चिप डिजाइन, पैकेजिंग और जांच, उपकरण, सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और नई तकनीकों से जुड़ी 50 से अधिक कंपनियां हिस्सा लेंगी। निवेशकों और उद्योग प्रतिनिधियों को इन कंपनियों से सीधे संवाद करने तथा कारोबारी सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर मिलेगा।

सेमीकंडक्टर नीति-2025 से निवेश को बढ़ावा देने की तैयारी

राज्य सरकार ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर नीति-2025 को मंजूरी दी है। इसके जरिए प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योगों की स्थापना, तकनीकी गतिविधियों और निवेश को प्रोत्साहित करने का लक्ष्य रखा गया है। समिट के माध्यम से सरकार प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और नीतिगत प्रोत्साहनों को निवेशकों के सामने रखेगी। अब आयोजन के जरिए होने वाली चर्चाओं और निवेशकों की रुचि पर नजर रहेगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.