Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा, 10 दिन तक लिफ्ट डक्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव

भोपाल की पॉश कॉलोनी में दिल दहला देने वाला हादसा, 10 दिन तक लिफ्ट डक्ट में कुचलता रहा बुजुर्ग का शव

112180120260823581500x900_2557084-tak.webp

भोपाल। राजधानी भोपाल की पॉश कॉलोनी चिनार ड्रीम सिटी से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। होशंगाबाद रोड स्थित इस हाई-राइज सोसाइटी में 77 वर्षीय बुजुर्ग प्रीतम गिरी गोस्वामी तीसरी मंजिल से लिफ्ट की डक्ट में गिर गए, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अगले 10 दिनों तक लिफ्ट ऊपर-नीचे चलती रही और उनका शव डक्ट में ही कुचलता रहा, जबकि किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब लिफ्ट की डक्ट से तेज दुर्गंध आने लगी। बदबू से परेशान होकर सोसाइटी प्रबंधन ने जांच कराई, तो डक्ट के अंदर शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मिसरोद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।

6 जनवरी से थे लापता
मृतक प्रीतम गिरी गोस्वामी अपने बेटे मनोज गिरी के साथ फ्लैट नंबर डी-304 में रहते थे। मनोज गिरी किराना दुकान चलाते हैं। परिजनों के अनुसार, 6 जनवरी की दोपहर करीब 3 बजे प्रीतम गिरी घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। अगले दिन 7 जनवरी को मिसरोद थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिजनों और पुलिस ने कॉलोनी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में बुजुर्ग कॉलोनी के अंदर घूमते नजर आए, लेकिन इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं मिला।

लिफ्ट बंद होने पर हुआ खुलासा
16 जनवरी को अपार्टमेंट की लिफ्ट अचानक बंद हो गई। इसके बाद सोसाइटी प्रबंधन ने टेक्नीशियन को बुलाया। जैसे ही मोटर चालू कर लिफ्ट को ऊपर उठाया गया, तेज दुर्गंध फैल गई। लिफ्ट डक्ट की जांच करने पर अंदर एक शव मिला, जिसकी पहचान कपड़ों और चप्पलों के आधार पर परिजनों ने प्रीतम गिरी गोस्वामी के रूप में की।

लापरवाही के आरोप, सुरक्षा पर सवाल
इस दर्दनाक घटना के बाद सोसाइटी के रहवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बिल्डर और सोसाइटी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। रहवासियों का कहना है कि कई बार ऐसे फ्लोर पर भी लिफ्ट के गेट खुल जाते थे, जहां लिफ्ट मौजूद ही नहीं होती। बताया जा रहा है कि मृतक के फ्लैट के सामने भी लिफ्ट डक्ट का गेट खुला हुआ था, जिसे हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है।

पुलिस जांच में जुटी
मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह परिहार ने बताया कि फिलहाल मर्ग कायम किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

इस घटना ने न सिर्फ सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि शहर की हाई-राइज इमारतों में लिफ्ट सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा कर दी है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.