Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

इंदौर नगर निगम को मिले 3 नए IAS अफसर:आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक को मिली जिम्मेदारी

इंदौर नगर निगम को मिले 3 नए IAS अफसर:आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक को मिली जिम्मेदारी

358020120261515343-photo-1_1767356071.webp

इंदौर में दूषित पानी से 15 मौतों के मामले में नगर निगम एडिशनल कमिश्नर रोहित सिसोनिया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उन्हें इंदौर से हटा भी दिया है।

उन्हें किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग में उप सचिव के पद पर भेजा है। इसके बाद इंदौर नगर निगम में 3 नए IAS अधिकारी आकाश सिंह, प्रखर सिंह और आशीष पाठक को की नियुक्ति की गई है।

इंदौर में सीएस अनुराग जैन की पसंद आईएएस अधिकारियों की ही तरजीह दी गई है। नए पदस्थ तीन अधिकारियों में दो डायरेक्ट है तो वहीं पाठक प्रमोटी आईएएस हैं। सीईओ खरगोन 2019 बैच के आईएएस आकाश सिंह को अपर आयुक्त इंदौर नगर निगम किया है।

सीईओ अलीराजपुर 2020 बैच के IAS प्रखर सिंह को अपर आयुक्त इंदौर निगम पदस्थ किया है। उप परिवहन आयुक्त इंदौर 2020 बैच के आशीष पाठक को भी अपर आयुक्त इंदौर निगम किया है। खास बात यह है कि शासन ने अभी भी इंचार्ज सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संजीव श्रीवास्तव से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस ले लिया है।

एक ही चेहते व्यक्ति को निगमायुक्त ने सारे काम दे रखे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रोहित सिसोनिया को घेरा था। उन्होंने लगातार कहा था कि एक ही चेहते व्यक्ति को निगमायुक्त ने सारे काम दे रखे हैं। इसके चलते सारे काम ठप हो गए हैं। अधिकारियों की कमी से ज्यादा सही तरीके से कार्य विभाजन की बात है, जो नहीं की गई है।

इसके बाद एसीएस ने एक दिन इंदौर में रहकर सभी हालातों को समझा और फिर सीएम को रिपोर्ट दी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सीएम ने यह निर्देश दिए हैं। जल्द ही दो-तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति इंदौर में होगी। श्रीवास्तव भी साल 2007-08 से प्रतिनियुक्ति पर इंदौर नगर निगम में जल प्रदाय शाखा देख रहे हैं। केवल बीच में तीन-चार माह के लिए हटे थे बाकी फिर वहीं जमा हो गए थे।

सीएम ने दिए थे आदेश सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर कहा है कि मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ इंदौर के दूषित पेयजल प्रकरण में की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास के अपर मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई है।

इंदौर नगर निगम आयुक्त और अपर आयुक्त को इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने, अपर आयुक्त को तत्काल इंदौर से हटाने और प्रभारी अधीक्षण यंत्री से जल वितरण कार्य विभाग का प्रभार वापस लेने के निर्देश दिए हैं। इंदौर नगर निगम में आवश्यक पदों पर तत्काल प्रभाव से पूर्ति करने के निर्देश भी दिए हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

553251020261222291010838759.png
215251020261218411010837320.png
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.