Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

जबलपुर से बड़ी खबर: ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर कोर्ट सख्त, प्रोड्यूसर-नेटफ्लिक्स अधिकारियों को नोटिस

जबलपुर से बड़ी खबर: ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर कोर्ट सख्त, प्रोड्यूसर-नेटफ्लिक्स अधिकारियों को नोटिस

26724022026181627ghooskhore_pandit_controversy_1771927631.webp

जबलपुर। घूसखोर पंडित फिल्म अपने टाइटल को लेकर कानूनी विवादों में घिर गई है। जबलपुर की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC) कोर्ट ने फिल्म के प्रोड्यूसर-डायरेक्टर नीरज पांडे और नेटफ्लिक्स के शीर्ष अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट के इस कदम के बाद मामला कानूनी रूप से गंभीर मोड़ ले चुका है।

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप

विवाद की शुरुआत एक आपराधिक मानहानि याचिका से हुई, जिसमें आरोप लगाया गया कि फिल्म का शीर्षक ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। सोमवार को मजिस्ट्रेट पंकज सविता की अध्यक्षता वाली JMFC कोर्ट ने शिकायतकर्ता पंडित वैभव पाठक के एफिडेविट और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया। अगली सुनवाई की तारीख शीघ्र तय की जाएगी।

“नहीं हो सकती सामाजिक नुकसान की भरपाई”

शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता असीम त्रिवेदी ने दलील दी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिल्म का शीर्षक बदले जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन रिलीज से पहले हुए व्यापक प्रचार-प्रसार से जो सामाजिक क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि कानून के तहत जिम्मेदार पक्षों को उत्तरदायी ठहराया जाना चाहिए।

किन-किन को भेजा गया नोटिस

कोर्ट ने फिल्म से जुड़े निम्नलिखित लोगों और अधिकारियों को नोटिस जारी किया है—

  • नीरज पांडे (प्रोड्यूसर-डायरेक्टर)

  • Reed Hastings (प्रेसिडेंट, Netflix USA)

  • Ted Sarandos (को-CEO, Netflix USA)

  • Bela Bajaria (चीफ कंटेंट ऑफिसर, Netflix USA)

  • Monika Shergill (नेटफ्लिक्स इंडिया से संबद्ध अधिकारी)

  • Netflix (डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म)

सभी संबंधित पक्षों को निर्धारित तिथि पर अदालत में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

“पूरे समुदाय की छवि खराब करने का प्रयास”

शिकायतकर्ता पंडित वैभव पाठक, जो मध्यप्रदेश प्रोग्रेसिव ब्राह्मण महासभा के सक्रिय सदस्य हैं, ने अदालत को बताया कि “पंडित” शब्द भारतीय संस्कृति में विद्वता, ज्ञान और धार्मिक पवित्रता का प्रतीक रहा है। ऐसे में इसे “घूसखोर” जैसे शब्द से जोड़ना पूरे ब्राह्मण समुदाय की सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.