Jwala

Express News

मध्य प्रदेश

भोपाल के केरवा जंगल कैंप में 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, आरोपी प्रॉपर्टी डीलर फरार

आर्थिक मदद के बहाने बुलाया, जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म

62301012026143717bhopal-rape-case-2026-01-01-17-27-23.webp

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र स्थित केरवा जंगल कैंप में एक 19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने आर्थिक मदद का झांसा देकर युवती को बुलाया और जंगल कैंप ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फर्जी नाम से दोस्ती, असली नाम जहूर

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने अपनी असली पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की थी। आरोपी ने अपना नाम समीर बताया था, जबकि उसका वास्तविक नाम जहूर है और वह प्रॉपर्टी डीलर बताया जा रहा है। पीड़िता एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है। दोनों की पहचान एक सहेली के माध्यम से हुई थी।

RO. NO 13910/80

घुमाने के बहाने जंगल कैंप ले गया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की तबीयत खराब होने के कारण उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। उसने आरोपी से 5 हजार रुपए की मदद मांगी थी। 31 दिसंबर की रात आरोपी ने पैसे देने के बहाने नेहरू नगर बुलाया और वहां से उसे घुमाने के नाम पर केरवा जंगल कैंप ले गया। वहां आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद डायल 112 पर कॉल

घटना के बाद पीड़िता ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रातीबड़ थाने से महिला सब इंस्पेक्टर को बुलाया। इसके बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए और मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

आरोपी की तलाश में दो पुलिस टीमें गठित

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें बनाई गई हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.