Jwala

Express News

खेल -क्रिकेट

पाकिस्तान ने भारत को 128 रन का टारगेट दिया:कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, शाहीन ने 4 छक्के जमाए; फरहान ने 40 रन बनाए

पाकिस्तान ने भारत को 128 रन का टारगेट दिया:कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए, शाहीन ने 4 छक्के जमाए; फरहान ने 40 रन बनाए

40314092025163231s3-21_1757861281.webp

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ एशिया कप के ग्रुप-ए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने 40 और शाहीन शाह अफरीदी ने 33 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

कब और कैसे गिरे पाकिस्तान के विकेट

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

पहला विकेटः हार्दिक पंड्या ने पहले ओवर की पहली गेंद वाइड फेंकी। अगली गेंद पर उन्होंने सईम अयूब का विकेट हासिल कर लिया। अयूब का कैच जसप्रीत बुमराह ने लपका।

दूसरा विकेटः मैच के दूसरे ओवर में बुमराह ने मोहम्मद हारिस को पंड्या के हाथों कैच करवाकर भारत को दूसरी कामयाबी दिलाई।

तीसरा विकेटः आठवें ओवर की चौथी गेंद पर अक्षर पटेल ने जमान को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। जमान ने 15 गेंदों पर 17 रन बनाए।

चौथा विकेटः अक्षर ने 10वें ओवर की आखिरी बॉल पर कप्तान सलमान अली आगा को अभिषेक शर्मा के हाथों कैच कराया। सलमान 3 रन ही बना सके।

पांचवां विकेटः कुलदीप यादव ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर हसन नवाज (5) को आउट किया।

छठा विकेटः अगली ही गेंद पर कुलदीप ने मोहम्मद नवाज (0) को LBW आउट कर दिया। फहीम अशरफ ने कुलदीप को हैट्रिक नहीं लेने दिया।

सातवां विकेटः कुलदीप ने 17वें ओवर की पहली गेंद पर साहिबजादा फरहान को आउट किया। फरहान ने 44 गेंद पर 40 रन बनाए।

आठवां विकेटः वरुण चक्रवर्ती ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर फहीम अशरफ को LBW आउट किया। फहीम ने 14 गेंद पर 11 रन बनाए।

नौवां विकेटः जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर सुफियान मुकीम को बोल्ड किया।

मैच का पूरा स्कोरबोर्ड

सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया

टॉस के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे से नजरें भी नहीं मिलाई। इंटरनेशनल मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है।

टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती।

पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), सलमान आगा (कप्तान), फखर जमान, हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और सुफियान मुकीम।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.