Jwala

Express News

राजनीती

भाजपा की संभागीय बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बनी रणनीति

1862101202514504813721012025134314whatsappimage2025-01-21at7.09.40pm.webp

-भाजपा एक मेहनतकश पार्टी है जिसे हर कार्यकर्ता अपनी मेहनत से सींचता है- अजय जम्वाल
-स्थानीय चुनाव कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का चुनाव है : पवन साय
दुर्ग। 
नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर ध्रुव संभाग स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, बालोद, राजनांदगांव खैरागढ़, मानपुर मोहला जिले के अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल , प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने मार्गदर्शन दिया।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी चयन पूरी  पारदर्शिता से करती है, इसमें किसी प्रकार का कोई अपना-पराया नहीं किया जाता है। हमें चुनाव में सही प्रत्याशी को उतारना है और उसके लिए काम भी करना है। जिसको भी टिकट मिलेगी सब मिल-जुलकर साथ उसके साथ खड़े होंगे और उसको आगे बढ़ाएंगे। इस चुनाव का जो हमारा नारा रहेगा "हम जीतेंगे" और संकल्प लेकर इसे पूरा करना है। भारतीय जनता पार्टी एक वैचारिक आंदोलन है, देश स्वावलंबी बने, आर्थिक महाशक्ति बने, विश्वगुरु बने और दुनिया की एक महाशक्ति बने, यह हर कार्यकर्ता का सपना होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संपूर्ण दुनिया में भाजपा के विचार को स्वीकार्यता मिल रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की लोकप्रियता पूरी दुनिया में है। 
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने आगे कहा कि हमें आगामी चुनाव में अपने लिए प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली शक्तियों से भी सावधान रहना है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मेहनती, परिश्रमी एवं निष्ठावान होते हैं। हमारे प्रधानमंत्री 24 साल से 24 घंटे लगातार मेहनत कर रहे हैं। इन दोनों चुनावों को जीतने का मतलब यह है कि अगर हम पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक जीतते हैं तो हमारी जितनी भी योजनाएँ हैं, इसका लाभ सभी को मिलेगा और विकास, विचार, स्वावलंबन की सब सब बातें जमीनी स्तर तक तब जाएंगी हर घर तक पहुंचेगी। 

Image after paragraph

RO. NO 0001
RO. NO 13944/30

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि  मंडल स्तर एवं जिला स्तर पर चयन कमेटी बनी है। चुनाव में प्रत्याशी का चयन महत्वपूर्ण होता है और जैसे चयन करेंगे, वैसा इसका परिणाम भी मिलता है। हमें सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत के लिए स्वच्छ छवि के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाना है। सरपंच, जनपद एवं जिला पंचायत में भी वही एक कार्यकर्ता चुनाव लड़े, जो चुनाव जीत सकता है। केंद्र और राज्य में हमारी सरकार है। इसी तरह पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही सरपंच बनना चाहिए, यह हमारा संकल्प हो। पंच से लेकर पार्लियामेंट भाजपामय हो। एक-एक कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का यह चुनाव है और इसलिए पूरी ताकत के साथ हम चुनाव के मैदान में जाएंगे।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पाण्डेय ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के जीत के सूत्रधार पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ता होते हैं और उन देवतुल्य कार्यकर्ताओं का चुनाव आ चुका है, सबका दायित्व है कि उन्हें जिताएं। हर व्यक्ति को प्रत्याशी के रूप में घोषित तो नहीं किया जा सकता। पार्टी के एक निर्धारित मापदंड के अनुरूप प्रत्याशी के चयन होते हैं लेकिन हम सभी का दायित्व है कि तय प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाएं। 
आयोजित बैठक का संचालन दुर्ग संभाग के प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने किया एवं आभार नगरी निकाय चुनाव के दुर्ग संभाग संयोजक राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने किया।
     आयोजित बैठक में कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा ,रामजी भारती, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, अजय तिवारी, संदीप शर्मा, नीलू शर्मा, कोमल जंघेल, विक्रांत सिंह, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास प्राधिकरण एवं पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर, डोमन लाल कौर्सेवाडा, गजेंद्र यादव, रिकेश सेन, दीपेश साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये सहित दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पदाधिकारी का वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
296050820262228031009034642.jpg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
913050820260601571009015285.jpg
593050820260643251009016084.jpg
783050820262200211009034623.jpg
342050820262210111009034638.jpg
813030820260459501008965901.png
960030820260416021008965415.png
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png

Advertisement

RO. NO 13944/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
RO. NO 0001
100020820261248371008852523.png
RO. NO 0001

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.