दिल्ली में मुख्यमंत्री पद के लिए RSS ने महिला विधायक रेखा गुप्ता का नाम प्रस्तावित किया। कहा जा रहा है कि भाजपा ने इस नाम पर मुहर लगा दी है। ऐसे में शाम सात बजे विधायक दल की बैठक के बाद रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की जा सकती है।
दिल्ली में आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसके बाद लगभग 11 दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक भाजपा ने मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुलासा नहीं किया है। हालांकि सीएम की रेस में लगभग 10 नाम सामने आए थे लेकिन अंत में आते-आते प्रवेश वर्मा और रेखा गुप्ता ही रह गए। हालांकि RSS ने भाजपा को दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर महिला विधायक को विराजमान करने का प्रस्ताव दिया है और कहा जा रहा है कि भाजपा ने इस नाम पर मुहर लगा दी है। ऐसे में उम्मीद लगाई कि अब मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता का नाम तय हो चुका है।
RSS ने सुझाया रेखा गुप्ता का नाम
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए फाइनल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार RSS ने रेखा गुप्ता के नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे भाजपा ने मान लिया है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि शाम सात बजे बैठक के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए रेखा गुप्ता के नाम की घोषणा की जा सकती है। ऐसा करके भाजपा देश की महिला वोटर्स को साधने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा कर सकती है क्योंकि अब तक देश के भाजपा शासित किसी भी राज्य में महिला सीएम नहीं है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी रेखा गुप्ता को सौंप सकती है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि रेखा गुप्ता कौन हैं?
कौन हैं रेखा गुप्ता? भाजपा की संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार
रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ था, जहां वे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की सचिव भी रह चुकी हैं। उनका प्रभाव शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में देखा जाता है। वहीं, रेखा गुप्ता का परिवार हरियाणा के जींद जिले के जुलाना में व्यापार करता है। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में कार्यरत थे, जिसके बाद उनका परिवार दिल्ली में आकर बस गया। वैश्य समुदाय से आने वाली रेखा गुप्ता को भाजपा का कोर वोट बैंक माना जाता है, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत होती है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.