Jwala

Express News

राजनीती

दिल्ली में आम आदमी पार्टी मेयर चुनाव में नहीं उतारेगी उम्मीदवार

68121042025085754aap.webp

नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में मेयर चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस बार मेयर चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी और भाजपा को मेयर बनाने का पूरा अवसर देगी। इस बात की जानकारी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दी है। आतिशी ने कहा कि भाजपा हमेशा पिछले दरवाजे से सत्ता में आने की कोशिश करती रही है। हमने यह पैटर्न कई राज्यों में देखा है, जहां जनादेश न होने के बावजूद भाजपा ने सरकार बनाई। दिल्ली नगर निगम चुनाव को भी जानबूझकर गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ कराया गया ताकि आम आदमी पार्टी की ताकत को कमजोर किया जा सके।

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले ढाई वर्षों से भाजपा आम आदमी पार्टी के पार्षदों पर दबाव बनाकर, डराकर और लालच देकर अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी इस तरह की राजनीति में विश्वास नहीं करती। हम दिल्ली की जनता का सम्मान करते हैं और किसी भी पार्षद को तोड़ने की कोशिश नहीं करेंगे।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी को एमसीडी में 134 सीटें मिली थीं जबकि भाजपा को 104 सीटें। बावजूद इसके भाजपा लगातार तोड़फोड़ की राजनीति कर रही है और अपनी संख्या बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अब ट्रिपल इंजन नहीं, बल्कि चार इंजन की सरकार बनाने का मौका मिल गया है। अब भाजपा को चाहिए कि वह जनता से किए गए अपने वादे पूरे करे।

सौरभ ने यह भी कहा कि जब आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव जीता था, तब भाजपा ने मेयर चुनाव में बाधा पहुंचाई थी। उस वक्त मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक को प्रदर्शन करना पड़ा था। भाजपा ने उस दौरान माइक तोड़ने की घटनाओं से खुद को एक्सपोज किया था। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि अब जब भाजपा ने पार्षदों को डराकर और लालच देकर अपनी संख्या बढ़ा ली है, तो वह अपना मेयर बनाए। आम आदमी पार्टी दिल्ली में विपक्ष की भूमिका निभा रही है और एमसीडी में भी सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाएगी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.