Jwala

Express News

राजनीती

ED ने जारी किया नोटिस; दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में जब्त होगी 661 करोड़ की प्रॉपर्टी

प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मनी लाँडरिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आरोपी बनाया है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को दिल्ली, मुंबई और लखनऊ स्थित एजेएल बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कराया है।

65812042025180833national_herald_case_ed_notice_1744460276.webp

नेशनल हेराल्ड मनी लाँडरिंग केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी की मुश्किल बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 661 करोड़ की अचल संपत्ति कब्जे में लेने का नोटिस जारी किया है। ईडी ने यह सम्पत्तियां 2 साल पहले कुर्क कर चुकी है। अब बिल्डिंग खाली कराने नोटिस जारी किया है। 

दिल्ली-मुंबई और लखनऊ में नोटिस 
प्रवर्तन निदेशालय ने नेशनल हेराल्ड मनी लाँडरिंग केस में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आरोपी बनाया है। शुक्रवार को उसने दिल्ली के आईटीओ स्थित हेराल्ड हाउस, मुंबई के बांद्रा और लखनऊ के बिशेश्वर नाथ रोड स्थित एजेएल बिल्डिंग में नोटिस चस्पा कराया है।  

बिल्डिंग खाली करने का आदेश 
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दिल्ली और लखनऊ की बिल्डिंग खाली करने को कहा गया है। जबकि, मुंबई की बिल्डिंग में कंपनी को किराया ईडी के खाते में ट्रांसफर करने का विकल्प दिया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 8 और नियम 5(1) के तहत की है। नवंबर 2023 में उसने इन अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया था। 

38 प्रतिशत शेयर राहुल-सोनिया के पास
मनी लॉन्ड्रिंग का यह केस एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) और उसकी होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन के खिलाफ है। एजेएल नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन करता है। जबकि, स्वामित्व यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के पास है। यंग इंडियन के 38 प्रतिशत शेयर सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पास हैं। 

क्या है नेशनल हेराल्ड केस? 
ईडी का आरोप है कि यंग इंडियन और एजेएल की संपत्तियों का इस्तेमाल 18 करोड़ के फर्जी दान, 38 करोड़ के फर्जी एडवांस किराया और 29 करोड़ के फर्जी विज्ञापनों के रूप में आय अर्जित करने के लिए किया गया है। मामले की शिकायत भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने की थी। उन्होंने सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया है। बताया, यंग इंडियन ने 2010 में एजेएल की 5,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियों का अधिग्रहीत कर ली है। 



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.