पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व मंत्री विदादला रजिनी समेत कई बड़े नेता नामजद
गुंटूर (आंध्र प्रदेश)। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज, गुंटूर
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गुंटूर पुलिस ने उनके खिलाफ 'हिट एंड रन' मामले में FIR दर्ज की है। यह मामला राज्य की राजनीति में हलचल मचा रहा है।
FIR में रेड्डी के साथ-साथ उनके करीबी कार ड्राइवर रमन्ना रेड्डी, निजी सचिव नागेश्वर रेड्डी, पूर्व सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी, पूर्व विधायक पेरनी नानी और पूर्व मंत्री विदादला रजिनी के नाम भी शामिल हैं। पुलिस फिलहाल ड्राइवर रमन्ना रेड्डी से गहन पूछताछ कर रही है।
अभी तक इस घटना की विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन ‘हिट एंड रन’ जैसे गंभीर आरोप लगने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह प्रकरण आने वाले समय में राजनीतिक उठापटक का कारण बन सकता है।
गुंटूर पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.