मेधा पाटकर और प्रकाश राज को देख भड़के BJP सांसद
संसद में भूमि अधिग्रहण कानून 2013 पर आयोजित स्थायी समिति की बैठक विरोध की भेंट चढ़ गई। इसमें सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर और अभिनेता प्रकाश राज को देख भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद भड़क गए। विरोध जताते हुए बैठक से वॉकआउट कर दिया। जिसके बाद कोरम पूरा न होने की बात कहकर बैठक रद्द कर दी गई।
यह बैठक भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम, 2013 के क्रियान्वयन और पारदर्शिता पर चर्चा के लिए बुलाई गई थी, लेकिन भाजपा सांसदों के विरोध के चलते कोरम पूरा नहीं हो पाया। बीजेपी सांसदों का कहना है कि मेधा पाटकर और प्रकाश राज को बिना जानकारी दिए बुलाया गया। जबकि, कांग्रेस ने तर्क दिया इसके लिए पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है।
BJP सांसदों ने क्या कहा ?
BJP सांसदों का कहना है कि हमें पहले से नहीं बताया गया कि किन लोगों को बैठक में में बुलाया जा रहा है। प्रकाश राज और मेधा पाटकर को 'राष्ट्रविरोधी' और 'शहरी नक्सली' कहकर बैठक का बहिस्कार कर दिया। बिहार के चंपारण से भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा, मेधा पाटकर जैसी विवादित हस्तियों को बिना जानकारी के नहीं बुलाना चाहिए था।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.