मध्य ब्लॉक कांग्रेस दुर्ग की बैठक में वार्ड व बूथ बैठक करने का निर्णय
मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग की मासिक बैठक राजीव भवन दुर्ग में पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा, जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष श्री गया पटेल,पूर्व महापौर श्री आर एन वर्मा, छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले एवं मध्य ब्लॉक के अध्यक्ष अलताफ अहमद के विशेष उपस्थिति में रखी गई। बैठक में पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने संगठन की मजबूती के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई एवं संगठन की मजबूती के लिए निर्णय लिया गया कि अब वार्ड बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें बुथ कमेटी को सक्रिय करते हुए संगठन को मजबूत किया जावेगा।वहीं पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए प्रत्येक पदाधिकारी दो पेड़ लगाएगा और उसकी पूरी सुरक्षा करेगा ताकि वह विशाल रूप ले सके और पर्यावरण को सुदृढ़ बनाया जा सके। बैठक का संचालन अलताफ अहमद ने एवं आभार प्रदर्शन अलख नवरंग ने किया।
बैठक में नंदू महोबिया,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा, श्रीमती कन्या ढीमर, राजकुमार वर्मा,अजय शर्मा,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुमित घोष, पाशी अली,गणेश सोनी,कुमारी सरिता ताम्रकार,पार्वती शेंडे,शत्रुघन चक्रधारी, रवि कोसरिया,यश बाकलीवाल,मनोज सिन्हा,अनिल देशमुख,पोषण साहू,त्रिशरण डोंगरे,आनंद कपूर ताम्रकार,अली असगर,अश्विनी निषाद,उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.