Jwala

Express News

राजनीती

निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया दुर्ग जिले में शुरू - सुरेंद्र कौशिक

निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया दुर्ग जिले में शुरू - सुरेंद्र कौशिक

61508112025131319489081120251014591000347025.webp

भाजपा द्वारा SIR को लेकर कार्यशाला संपन्न, जिलाध्यक्ष ने दिए विस्तृत दिशा-निर्देश
दुर्ग। 
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय एवं केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के तहत, निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्यक्रम को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने की। इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री दिलीप साहू, विनोद अरोरा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यशाला का आयोजन रायपुर में हाल ही में सम्पन्न राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी की मुख्य उपस्थिति में हुई राज्य स्तरीय कार्यशाला के पश्चात किया गया। इस कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों को SIR की प्रक्रिया, उसके उद्देश्यों, आवश्यक दस्तावेजों एवं कार्यपद्धति की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आगामी दिनों में मंडल स्तरीय कार्यशालाओं के आयोजन का निर्णय लिया गया तथा विधानसभा और मंडल स्तर पर प्रभारियों की घोषणा भी की गई।
 निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ ..
जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
निर्वाचन आयोग द्वारा तय शेड्यूल के अनुसार —
28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक फॉर्म प्रिंटिंग और बीएलओ प्रशिक्षण का कार्य किया गया।
4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा SIR फॉर्म वितरित किए जाएंगे।
9 दिसंबर 2025 को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियाँ स्वीकार की जाएंगी।
31 जनवरी 2026 तक सुनवाई एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
7 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
 उद्देश्य और महत्व ..
कौशिक ने कहा कि SIR का प्रमुख उद्देश्य है कि मतदाता सूची से अवैध नागरिकों को हटाया जाए और वैध भारतीय नागरिकों का नाम छूटे नहीं। उन्होंने कहा कि शहरीकरण और स्थानांतरण के कारण लोगों के नाम कई बार दो जगह दर्ज हो जाते हैं, कई मृत मतदाताओं के नाम अब भी सूची में बने रहते हैं, वहीं कुछ जगहों पर अवैध घुसपैठ कर नाम जोड़े जाने के मामले भी सामने आए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण के माध्यम से इन सभी बिंदुओं की गंभीरता से जांच की जाएगी।
 आवश्यक दस्तावेजों की सूची ..
उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान नागरिकों को पहचान के लिए 11 प्रमुख दस्तावेजों में से किसी एक की आवश्यकता होगी —
1. केंद्र/राज्य सरकार या पीएसयू द्वारा जारी पहचान पत्र या पेंशन आदेश
2. 1 जुलाई 1987 से पहले जारी कोई भी सरकारी प्रमाण पत्र या दस्तावेज
3. आधार कार्ड
4. जन्म प्रमाण पत्र
5. पासपोर्ट
6. मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय द्वारा जारी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
7. स्थायी निवास प्रमाण पत्र
8. वन अधिकार प्रमाण पत्र
9. जाति प्रमाण पत्र (OBC/SC/ST)
10. राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)
11. सरकार द्वारा जारी परिवार रजिस्टर या भूमि/मकान आवंटन प्रमाण पत्र

Image after paragraph


जिलेवार निर्वाचन व्यवस्था की जानकारी ..
जिला अध्यक्ष कौशिक ने बताया कि भाजपा जिला संगठन के अंतर्गत —
पाटन विधानसभा में 250 मतदान केंद्र एवं 2,22,681 मतदाता हैं,
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में 230 केंद्र और 2,22,544 मतदाता,
दुर्ग शहर विधानसभा में 226 केंद्र और 2,36,265 मतदाता हैं।
संगठन जिले में साजा विधानसभा के धमधा और लिटिया बोरी मंडल भी सम्मिलित हैं, जहाँ लगभग 110 बूथ आते हैं।
उन्होंने कहा कि ERO/AERO यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे तथा कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। कौशिक ने आम जनमानस से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में पूरी तत्परता से सहयोग करें।
आयोजन में प्रमुख उपस्थिति ..
कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री दिलीप साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री विनोद अरोरा ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, हर्ष चंद्राकर, अशोक राठी, राजीव पांडेय, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, कार्यालय मंत्री सैयद आसिफ अली, सह मंत्री राहुल पंडित, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, सहित मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, बंटी चौहान, महेंद्र लोढ़ा, मनमोहन शर्मा, राजू जंघेल, अनुपम साहू, बीरबल पटेल, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट, कमलेश चंद्राकर, शीतला ठाकुर, शिव चंद्राकर, विनायक नातु, रजा खोखर, लोकमणी चंद्राकर, सौरभ चौबे, तेखन सिन्हा, नीलेश अग्रवाल, जयश्री राजपूत, सानिध्य चंद्राकर, उमंग ताम्रकार, ताम्रध्वज साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


RO. NO 13404/ 41

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.