Jwala

Express News

राजनीती

संगठन मजबूती और वोट चोरी के खिलाफ जन-जागरण पर बनी रणनीति अलताफ अहमद

चंडी मंदिर मंडल कांग्रेस की मासिक बैठक मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद की अध्यक्षता में संपन्न, संगठन मजबूती और वोट चोरी के खिलाफ जन-जागरण पर बनी रणनीति

517141020261450471010581568.jpg

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले चंडी मंदिर मंडल कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक आज राजीव भवन दुर्ग में मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष *श्री अलताफ अहमद* की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बैठक की शुरुआत में मंडल अध्यक्ष *राजकुमार वर्मा* ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया और पिछले माह की गतिविधियों की जानकारी दी।

*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:*

 *वार्ड चलो अभियान* बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन की मजबूती के लिए आने वाले दिनों में मंडल के द्वारा *"वार्ड चलो अभियान"* चलाया जाएगा। इसके तहत हर वार्ड और बूथ स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया जाएगा और नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा।

*. जनहित के मुद्दों पर संघर्ष:* स्थानीय जनहित की समस्याओं जैसे पानी, बिजली, सड़क और महंगाई के मुद्दों को लेकर जन-आंदोलन चलाने पर सहमति बनी।

 *वोट चोरी के खिलाफ जन-जागरण* बैठक में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा वोट चोरी को संरक्षण दिया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर बूथ स्तर पर जाकर आम जनता को जागरूक करने और घर-घर तक सच्चाई पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मध्य ब्लॉक अध्यक्ष अलताफ अहमद ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मजबूत है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस संगठन अपनी ताकत दिखाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से चंडी मंदिर मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, प्रकाश शिवणकर, गणेश सोनी, सुमित घोष, भूपेंद्र सेन, अलख नवरंग, बिंदु राजपूत, नरेंद्र सोनकर, नीता कश्यप, ईश्वर साहू, हितेश सेन, अली असगर, बरसाती मटियारा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.