Jwala

Express News

राजनीती

अंजोरा (ख) में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

अंजोरा (ख) में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

72707102026182906269071020261148031002003524.webp

विधायक ललित चंद्राकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा दीदियों का किया सम्मान

Image after paragraph


दुर्ग ग्रामीण। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, संकल्प एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम अंजोरा (ख) में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ललित चंद्राकर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा दीदियों से आत्मीय संवाद किया तथा बच्चों, माताओं और परिवारों के स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में उनके समर्पण और निस्वार्थ सेवाभाव के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित नेवता भोज में विधायक ने सहभागिता करते हुए बच्चों को भोजन कराया।
कार्यक्रम में सुपोषण एवं पोषण संबंधी प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी प्रदान कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों तक सेवा को अपना संकल्प बनाया है। उन्हीं की प्रेरणा से गांव-गांव तक सेवा का दीप जलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा दीदियां सुबह से शाम तक बच्चों, माताओं और परिवारों के स्वास्थ्य एवं पोषण के लिए समर्पित होकर कार्य करती हैं। वे सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी और समाज की असली सेतु हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों को कुपोषण से मुक्त करना और माताओं को सुपोषित बनाना विकसित भारत की मजबूत नींव है। सरकार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सेवा ही हमारा संकल्प और जनकल्याण ही हमारा ध्येय है।
कार्यक्रम में अंजोरा सरपंच संतोष सारथी, जनपद पंचायत दुर्ग अध्यक्ष कुलेश्वरी देवांगन, जनपद सदस्य संगीता साहू, पूर्व जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन, महिला मोर्चा अंजोरा मंडल अध्यक्ष रामकली साहू, उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष शीतल ठाकुर, महामंत्री यामिनी हरमुख, दीप्ति कटझोरी, भुवनेश्वरी साहू, माखन साहू, पूर्व सरपंच सुखदेव देवांगन एवं परियोजना अधिकारी उषा झा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.