होम / राजनीती / मध्य ब्लॉक के चंडी मंदिर मंडल वार्ड 37 आज़ाद वार्ड में बूथ स्तरीय “वोट बचाओ - देश बचाओ” जन-चौपाल में गूंजा - चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो
राजनीती
मध्य ब्लॉक के चंडी मंदिर मंडल वार्ड 37 आज़ाद वार्ड में बूथ स्तरीय “वोट बचाओ - देश बचाओ” जन-चौपाल में गूंजा - चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष *श्री धीरज बाकलीवाल जी* के निर्देश पर, मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग अंतर्गत आने वाले साइन मंदिर मंडल द्वारा *वार्ड 37 आज़ाद वार्ड* में बूथ स्तरीय *“वोट बचाओ - देश बचाओ” जन-चौपाल संवाद* का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष *श्री अलताफ अहमद एवं ब्लॉक प्रभारी श्री संजय बत्रा, सांई मंदिर मंडल के अध्यक्ष श्री हेमंत तिवारी* की विशेष उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बूथों में जाकर रैली निकाली। जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की गईं, जिनमें जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
जन-चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि आज देश का लोकतंत्र खतरे में है। वोट की चोरी लोकतंत्र की चोरी है। जनता के वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हर मतदाता को आगे आना होगा।
कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में चुनाव आयुक्त *श्री ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा* की मांग की और कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है, यदि वह इसमें विफल है तो उसे पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।
जन-चौपाल में मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार के बारे में विस्तार से बताया गया और अपने वोट को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,सुश्री श्रद्धा सोनी,मनोज सिन्हा,नरेंद्र पटेल,कु.आंचल गुप्ता, उषा जांगड़े,यशोदा ठाकुर,उमा सेन,प्रियंका यादव,सरोजिनी सोनवानी,सरस्वती जोशी,रामरतन जलतारे सहित वड़वासी उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.