Jwala

Express News

राजनीती

शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद

शहीद दिवस पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को किया याद

537230320261456231006177794.jpg

दुर्ग। शहीद दिवस के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा शहीद चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव थापर एवं शिवराम राजगुरु को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनके बलिदान को याद किया। इस दौरान “शहीद अमर रहें” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा और वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर दुर्ग शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों का बलिदान केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि आज देश को उनके विचारों और आदर्शों की पहले से अधिक आवश्यकता है। धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव देश की एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में भाईचारा, समानता और न्याय की स्थापना के लिए कार्य करें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एक स्वर में शहीदों के आदर्शों पर चलने एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

इस दौरान धीरज बाकलीवाल, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, पूर्व सभापति राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, राजू भाटिया, मनीष बघेल, गुरदीप भाटिया, अनूप वर्मा, रत्ना नारमदेव, प्रवक्ता सुशील भारद्वाज, दीपक जैन, चंद्र मोहन गभाने, सुमित घोष, मनीषा सोनी, कुंदन सोनी, विमल यादव, अनूप पाटिल, अली असगर, अलख नवरंग, अशोक मेहरा, बिंदु राजपूत, मीना पॉल, संतोष शिवरकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.