Jwala

Express News

राजनीती

नक्सल उन्मूलन पर दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक अभिनंदन करने की तैयारी, सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में आयोजन की घोषणा

नक्सल उन्मूलन पर दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक अभिनंदन करने की तैयारी, सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में आयोजन की घोषणा

661150220260747295234699-untitled-29-copy.webp

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नक्सल समस्या के पूर्ण उन्मूलन के उपलक्ष्य में एक भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। कलाकारों ने सांसद विजय बघेल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का “दुनिया का सबसे बड़ा नागरिक अभिनंदन” करने की घोषणा की है। कार्यक्रम में उन्हें क्रमश: “भारतोद्धारक:” और “भारतवीर:” की उपाधि से विभूषित करने की भी योजना है।

अपने निवास पर मिलने पहुंचे कलाकारों से सांसद विजय बघेल ने कहा कि वे इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक डॉ. अंकुश देवांगन, चित्रकार रोहिणी पाटणकर, बी.एल. सोनी, रंगकर्मी विजय शर्मा, तरुण धोटे, साहित्यकार मेनका वर्मा और खैरागढ़ से गुंजन शर्मा सहित अनेक कलाकार उपस्थित रहे।

सांसद ने बताया कि शीघ्र ही वे छत्तीसगढ़ के समस्त कलाकारों के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर आयोजन को अंतिम स्वरूप देंगे। उन्होंने कहा कि वर्षों से नासूर बनी नक्सली समस्या का समाधान विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि कश्मीर से धारा 370 हटने पर भी नागरिक अभिनंदन का विचार था, किंतु अब छत्तीसगढ़ में ऐसा आयोजन किया जाएगा जिसे पूरी दुनिया याद रखेगी।

उन्होंने कहा कि देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेज गति से प्रगति करते हुए विश्व की तीसरी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। ऐसे समय में यह अभिनंदन न केवल प्रासंगिक है, बल्कि राष्ट्रीय एकता को भी सुदृढ़ करेगा।

ज्ञात हो कि डॉ. अंकुश देवांगन के सान्निध्य में पिछले लगभग 35 वर्षों से कलाकार बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में “हिंसा छोड़ो, कला से नाता जोड़ो” अभियान चला रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को हिंसा से दूर रखकर कला की ओर प्रेरित करना है। कलाकारों का दावा है कि इस आंदोलन से लाखों बच्चों को लाभ मिला है।

आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए कलाकारों ने विस्तृत रूपरेखा तैयार की है। प्रस्तावित योजना के अनुसार छत्तीसगढ़ सहित देश के 36 राज्यों के कलाकारों, समाजसेवियों, उद्योगपतियों और जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही विश्वस्तरीय कलाकारों के मंचीय प्रदर्शन भी आयोजित करने की योजना है। कार्यक्रम से जुड़े कलाकारों ने इसे देश के लिए एक मिसाल बनाने का संकल्प व्यक्त किया है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

488051120261926221011111638.jpg
453051120261925361011111633.jpg
437021120260634491010996317.jpg
336231020261223311010791831.png

Related News

Advertisement

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.