होम / राजनीती / 28 सितंबर के विरोध मार्च को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ली जिलाध्यक्षों की ऑनलाइन बैठक, दुर्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता काला कपड़ा पहनकर होंगे शामिल
राजनीती
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, धीरज बाकलीवाल एवं मुकेश चंद्रकार हुवे शामिल
दुर्ग। 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर आज देशभर के कांग्रेस जिला अध्यक्षों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
ऑनलाइन बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर शामिल हुए।
बैठक में 28 सितंबर को होने वाले विरोध कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की भागीदारी एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी क्रम में दुर्ग जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे 28 सितंबर को काला कपड़ा पहनकर विरोध मार्च में शामिल हों और लोकतांत्रिक अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।
28 सितंबर को प्रातः 11:30 बजे राजीव भवन, दुर्ग से विरोध मार्च प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय तक पहुंचेगा। मार्च के समापन के पश्चात पुतला दहन किया जाएगा।
जिला कांग्रेस नेतृत्व ने सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों, सेक्टर-बूथ पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर राजीव भवन, दुर्ग पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.