सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर NSUI का विरोध, कॉलेज प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग। सेठ रतनचंद सुराना कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी को लेकर NSUI ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं को पेयजल, शौचालय, पुस्तकालय, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के कारण NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा।
यह विरोध-प्रदर्शन NSUI जिला अध्यक्ष श्री गुरलिन सिंह के निर्देश पर, दुर्ग विधानसभा NSUI अध्यक्ष वरुण केवलतानी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर सुराना कॉलेज NSUI अध्यक्ष अमान अशरफी, शाशवत पाण्डेय, कुणाल चंद्राकर, कैलाश देशमुख, जीतू यादव, प्रियांश लेखवानी, पंकज सिन्हा सहित कॉलेज व NSUI के कई साथी उपस्थित रहे।
NSUI ने कॉलेज प्रशासन को 2 दिन की चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय में छात्र-छात्राओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित नहीं की गईं, तो NSUI उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कॉलेज प्रबंधन की होगी।
छात्र हितों की रक्षा के लिए NSUI ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेंगे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.