चैट पर लिखा-प्रसाद चढ़ाकर फतह हासिल करेंगे, सवन्नी के कमीशन पर संघ बोला-आरोप गलत, कांग्रेस बोली-धमकाकर खंडन कराया
छत्तीसगढ़ में तहसीलदारों के प्रमोशन के लिए 50% 'नारियल' की पहली किस्त की डिलीवरी हो गई है। तहसीलदारों की कुछ और चैट वायरल हुई हैं, जिनसे यह खुलासा हुआ है। 50-50 ग्रुप की चैट में लिखा है कि 2-3 साल बाद प्रमोशन पाने से अच्छा है, इसी साल फतह हासिल कर लें।
वहीं छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेश सवन्नी पर वेंडर्स ने काम के बदले 3% कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। वेंडर्स ने CM विष्णुदेव साय, PM मोदी और गृहमंत्री शाह से शिकायत की थी, जिसकी शिकायत कॉपी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।
तहसीलदारों के नारियल कलेक्शन और सवन्नी के 3 प्रतिशत कमीशन पर कांग्रेस पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सरकार को घेरा है। उन्होंने पूछा कि तहसीलदार प्रमोशन के लिए नारियल इकट्ठा कर रहे हैं। यह कौन सा नारियल है, जहां पर प्रसाद चढ़ाना है। साथ ही पूछा कि सवन्नी का 3% कमीशन कहां-कहां तक पहुंचा ?
वहीं कमीशन को लेकर शिकायत पर छत्तीसगढ़ क्रेडा में काम करने वाले वेंडर्स ने खंडन जारी कर कहा कि उन्होंने शिकायत नहीं की है। आरोप गलत हैं। हम इसका खंडन करते हैं। वहीं इस पर कांग्रेस ने कहा कि सवन्नी ने ठेकेदारों को धमकाकर शिकायतकर्ताओं से नहीं दूसरों से खंडन करवाए हैं। सवन्नी के खिलाफ शिकायत की जांच हो, पद से हटाया जाए।

तहसीलदारों के प्रमोशन के लिए 50% 'नारियल' की पहली किस्त की डिलीवरी हो गई है। चैट वायरल।

संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.