असंतुलित होती जनसंख्या राष्ट्र के लिये खतरा: कल पदयात्रा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपेंगे ज्ञापन ...
दुर्ग। विश्व जनसंख्या दिवस पर सर्व समाज और संगठन के लोग राजेन्द्र पार्क चौक से कलेक्टर कार्यालय तक पदयात्रा करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन सौपेंगे। 11 जुलाई 2025 शुक्रवार को विश्व जनसंख्या दिवस है ! इस दिन राष्ट्रीय हिन्दू फ़्रंट के तत्वाधान में सर्व हिन्दू समाज के नेतृत्व में भारत देश में जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बनाये जाने भारत के सभी राज्य के सभी जिलों के कलेक्टर महोदय को सकल हिन्दू संगठन एवं हिन्दू समाज के लोग ज्ञापन देने वाले है। जिसमे दुर्ग जिला से भी सभी समाज और संगठन के लोग जनसंख्या नियंत्रण क़ानून बने इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम से कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देंगे। जिसके लिये दुर्ग भिलाई से भी सभी समाज और संगठन के लोग 11 जुलाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे राजेन्द्र पार्क चौक दुर्ग में एकत्रित होकर, राजेन्द्र पार्क चौक से पदयात्रा करते हुए कलेक्टर कार्यालय तक जायेंगे और ज्ञापन देंगे। जिसमे बड़ी संख्या में हिन्दू संगठन के लोग और बड़े जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे। उक्त जानकारी आदित्य वाहिनी दुर्ग संभाग के संयोजक नारायण शर्मा ने दी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.