Jwala

Express News

राजनीती

उप राष्ट्रपति चुनाव 2025: INDIA ब्लॉक जल्द घोषित करेगा संयुक्त उम्मीदवार, 18 अगस्त को अहम बैठक

उप राष्ट्रपति चुनाव 2025 में INDIA ब्लॉक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में। मल्लिकार्जुन खरगे की पहल, 18 अगस्त को अहम बैठक, NDA पर नजर।

938130820251509201280x720_2521230-vice-president-election-2025.webp

उप राष्ट्रपति चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक इस चुनाव में एक संयुक्त उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। इसको लेकर गठबंधन नेताओं के बीच बैकचैनल बातचीत शुरू हो चुकी है।

मल्लिकार्जुन खरगे की पहल

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने INDIA ब्लॉक के प्रमुख नेताओं से संपर्क साधा है। मकसद है—उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाना और विपक्षी एकता का मजबूत संदेश देना। हालांकि अभी तक औपचारिक बैठक नहीं हुई है, लेकिन संभावित नामों पर चर्चा जारी है।

18 अगस्त को होगी अहम बैठक

जानकारी के मुताबिक, INDIA ब्लॉक की अहम बैठक 18 अगस्त को होने के आसार हैं। इसमें उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। विपक्ष का मानना है कि भले ही NDA के पास संख्या बल ज्यादा है, लेकिन यह चुनाव विपक्षी एकजुटता और वैचारिक ताकत दिखाने का अवसर है।

NDA की ओर से स्थिति साफ नहीं

NDA की ओर से अभी तक उप राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। NDA के पास लोकसभा और राज्यसभा में करीब 422 सांसदों का समर्थन है, जो 781 सदस्यीय इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत (391 वोट) के लिए पर्याप्त है।

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे से खाली हुआ पद

यह चुनाव जगदीप धनखड़ के 4 अगस्त को अचानक इस्तीफा देने के बाद जरूरी हुआ। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए इस्तीफा दे दिया था, जिससे देश की राजनीति में भूचाल आ गया था।

उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीख घोषित

चुनाव आयोग ने देश के अलगे उप-राष्ट्रपति के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, नामांकन की अंतिम तारीख 21 अगस्त तय की गई है। जबकि स्क्रूटनी 22 अगस्त और नाम वापसी की अंतिम तारीख 25 अगस्त हैINDIA ब्लॉक की रणनीति

सूत्रों का कहना है कि INDIA ब्लॉक एक गैर-कांग्रेसी नेता को उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रहा है, ताकि व्यापक विपक्षी एकता प्रदर्शित हो। हाल ही में राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में 25 दलों के नेता जुटे थे, जहां बिहार में मतदाता सूची संशोधन और कथित "वोट चोरी" मॉडल पर भी चर्चा हुई थी।

क्या होगा आगे?

अब सबकी निगाहें 18 अगस्त की बैठक पर हैं। यहीं से तय होगा कि INDIA ब्लॉक किस चेहरे के साथ NDA को चुनौती देगा और संसद में अपनी ताकत का संदेश देगा।


RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

Related News

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 38
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 38
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.