दिल्ली की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए गेस्ट लिस्ट आ गई है. बीजेपी ने अलग-अलग राज्यों में अपनी सरकारों के कुल 20 उपमुख्यमंत्रियों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है. इसमें उत्तर प्रदेश से लेकर नागालैंड तक के उपमुख्यमंत्री शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश से केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक, महाराष्ट्र से एकनाथ शिंदे और अजित पवार, मध्य प्रदेश से राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा, राजस्थान से दिव्या कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, ओडिशा से प्रवती परिदा और कनकवर्धन सिंह, छत्तीसगढ़ से अरुण साव और विजय शर्मा, अरुणाचल प्रदेश से चौना मेन, आंध्र प्रदेश से पवन कल्याण, बिहार से विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी, प्रेस्टोन त्यनसोंग और नर्तियांग के विधायक संगियावभालंग धर, नागालैंड से टीआर जेलियांग और यानथुंगो पैटन रामलीला मैदान पर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के हिस्सा होंगे.
ऐसी है तैयारी
दिल्ली में 20 फरवरी यानी कल नए मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह है. दोपहर 12 बजे से यह समारोह शुरू होगा. रामलीला मैदान पर यह आयोजन किया जाएगा. इसके लिए जोरदार तैयारियां चल रही हैं. बीजेपी इस समारोह को भव्य बनाने की तैयारी में है.
इस कार्यक्रम में तीन तरह के स्टेज बनाए जाएंगे. मुख्य मंच पर पीएम मोदी, उप राज्यपाल वीके सक्सेना के साथ ही मनोनीत मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट में सहयोगी सदस्य होंगे. वहीं, दूसरे मंच पर धर्मगुरु और विशिष्ट अतिथि मौजूद होंगे. तीसरे मंच पर संगीत कार्यक्रम से जुड़े कलाकार रहेंगे. इस समारोह में कैलाश खेर के प्रस्तुति देने की चर्चा है.
आज होगा नाम का ऐलान
शपथ ग्रहण समारोह में अब 24 घंटे भी नहीं बचे हैं लेकिन अब तक बीजेपी ने अपना मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं किया है. आज शाम 6 बजे दिल्ली के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक होनी है. इसी विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होगा.
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.