विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान : सरोज पाण्डेय के कार्यालय से आमजन को वितरित किए जाएंगे पौधे
दुर्ग, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने एवं नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय द्वारा वृक्षारोपण हेतु पौधा वितरण अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत उनके जल परिसर, दुर्ग स्थित कार्यालय में 05 जून को सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। सुश्री पाण्डेय ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पर्यावरण सुरक्षा हेतु किए जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए जनता से अपील की है कि वे पर्यावरण की रक्षा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
सुश्री पाण्डेय ने कहा कि –
“हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हराभरा वातावरण देना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। पेड़ लगाना केवल एक काम नहीं, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण का प्रतीक है।”
कार्यक्रम की शुरुआत आज भाजपा दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा पौधारोपण हेतु पौधा प्राप्त कर की गई।
जो नागरिक अपने घर, गार्डन या सार्वजनिक स्थलों पर वृक्षारोपण करना चाहते हैं, वे जल परिसर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। पौधों के प्रकार में नीम, आम, पारस, पीपल, कोशिया स्वामी, बेल, करंज, कटहल, कचनार, रुद्राक्ष एवं रक्तचंदन आदि शामिल हैं।
पौधा प्राप्त करने हेतु संपर्क सूत्र:
? कार्यालय – 0788 2210197
सुश्री सरोज पाण्डेय ने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पौधा प्राप्त कर अपने-अपने क्षेत्र में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.