एयरपोर्ट पर लावारिस बैग मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी बम स्क्वॉड टीम
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एंट्री गेट के पास एक संदिग्ध लावारिस बैग देखा गया। यह घटना रविवार देर रात की है, जब उबर टैक्सी काउंटर के पास यह बैग बिना किसी की निगरानी के पड़ा मिला।
सूचना मिलते ही मौके पर सीआईएसएफ की टीम पहुंची और तुरंत बम डिस्पोजल दस्ता बुलाया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को घेरकर बैग की गहन जांच की गई।
हालांकि बैग से कोई खतरनाक वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। इस दौरान एयरपोर्ट का सामान्य संचालन प्रभावित नहीं हुआ और यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी गई। यह मामला माना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुरक्षा कारणों से मामले की विस्तृत जांच जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.