Jwala

Express News

रायपुर

ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिपसे के मार्गदर्शन में आयोजित 7 दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह

ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिपसे के मार्गदर्शन में आयोजित 7 दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह

6131709202515183766817092025133857whatsappimage2025-09-17at7.06.29pm.webp

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चयनित छत्तीसगढ़  के शतरंज खिलाड़ियों के लिए आयोजित 7 दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन आज होटल बैबिलोन इन, रायपुर में हुआ। इस शिविर का मार्गदर्शन देश के प्रतिष्ठित ग्रैंड मास्टर प्रवीण थिपसे (अर्जुन अवार्डी, अनेक बार राष्ट्रीय चैम्पियन एवं सात बार भारतीय टीम के ओलंपिक प्रतिनिधि) ने किया।
मुख्य अतिथि सीए ओ.पी. सिंघानिया (फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट एवं प्रतिष्ठित प्रोफेशनल लीडर) ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शतरंज केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और सोचने की क्षमता का माध्यम है।” उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी उद्योगपतियों और समाजसेवियों से संघ का सहयोग करने की अपील की तथा भविष्य में भी इस प्रकार के नि:शुल्क सामाजिक आयोजनों में संघ को सहयोग करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उन्होंने संघ के सभी सदस्यों को विशेष बधाई और शुभकामनाएँ भी दीं।
विशिष्ट अतिथि एवं सह-प्रायोजक भूपिंदर सिंह खनूजा (मैनेजिंग डायरेक्टर, बैबिलोन इंटरनेशनल एवं बैबिलोन इन) ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल बच्चों की खेल प्रतिभा को निखारते हैं बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं।
मंचासीन छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव  वी.के. राठी ने कहा कि “इस शिविर से बच्चों को केवल खेल की बारीकियाँ ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को भी सीखने का अवसर मिला है। संघ का उद्देश्य है कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाएं।”
छत्तीसगढ़ शतरंज महासंघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंघानिया ने सभी बच्चों को भविष्य के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट्स के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन की बधाई दी।
धन्यवाद ज्ञापन संघ के सह सचिव आनंद अवधिया द्वारा किया गया। उन्होंने मीडिया, होटल प्रबंधन, संघ के सभी सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं सभी सहयोगियों की ओर से अध्यक्ष के प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विशेष रूप से सीएम रवि कुमार, दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, सीएम विनोद शर्मा, आईए अनीस अंसारी, एफए रोहित यादव, एफए हर्ष शर्मा, एफए शुभम बन्सोने, एसएनए अनिल शर्मा, एसएनए रश्मि शर्मा तथा एसएनए अभिनव पांडे का सक्रिय सहयोग रहा।
इस पूरे शिविर और समापन समारोह के सफल आयोजन में संयुक्त सचिव एवं कैंप संयोजक  विकास शर्मा की अहम भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन की रूपरेखा से लेकर क्रियान्वयन तक जिम्मेदारी निभाई।
यह समापन किसी अंत का प्रतीक नहीं, बल्कि युवा शतरंज प्रतिभाओं के लिए एक नई शुरुआत है, जो भविष्य में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.