Jwala

Express News

रायपुर

नक्सलियों का खूनी खेल, पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के ससुर कलमू हिड़मा की हत्या

95004032025142727download-2025-03-04t130451.909-1.webp

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार देर रात नक्सलियों ने एक बार फिर हिंसा का तांडव मचाया और 65 वर्षीय ग्रामीण कलमू हिड़मा की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक कोंटा विधानसभा के पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के छोटे ससुर थे।

घर से उठा ले गए नक्सली, धारदार हथियार से की हत्या

RO. NO 13910/80

घटना चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ गांव की है, जहां करीब 5 से 6 नक्सलियों का समूह देर रात कलमू हिड़मा के घर पहुंचा और उन्हें उठा ले गया। इसके बाद नक्सलियों ने धारदार हथियार से वारकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सली जंगल की ओर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है।

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया। सुकमा पुलिस ने बताया, “चिंतागुफा थाना क्षेत्र के पेंटापाड़ गांव में नक्सलियों ने कल रात 65 वर्षीय ग्रामीण कलमू हिड़मा की हत्या कर दी। मामले की जांच जारी है।”

मनीष कुंजाम के परिवार में शोक की लहर

मृतक कलमू हिड़मा पूर्व विधायक मनीष कुंजाम के रिश्तेदार थे। मनीष कुंजाम CPI पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं मिलने के कारण उन्होंने फरवरी 2024 में इस्तीफा दे दिया था।

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

इस नृशंस हत्या के बाद सुकमा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और सुरक्षा बलों की टीमें क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और नक्सलियों के ठिकानों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.