Jwala

Express News

रायपुर

ग्राम दारगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु आवास चौपाल का आयोजन

ग्राम दारगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) हेतु आवास चौपाल का आयोजन

87009092025104606767090920250735321000039913.webp

धमधा। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत ग्राम पंचायत दारगांव में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत निर्माणाधीन एवं अप्रारंभ आवासों को पूर्ण कराने हेतु आवास चौपाल/उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दारगांव सहित बिरोदा, खजरी, कंदई, मोहरेंगा, तरकोरी एवं ठेंगाभाट पंचायतों के कुल 133 हितग्राही उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत धमधा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी किरण कुमार कौशिक ने हितग्राहियों से संवाद कर आवास निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने मापदण्ड अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण करने तथा सामग्री एवं राजमिस्त्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया। हितग्राहियों को जल्द से जल्द आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित करते हुए उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत अमले को भवन निर्माण सामग्री, सेटरिंग प्लेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

Image after paragraph

सीईओ ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शासन की प्राथमिकता में है। अतः प्रथम किश्त प्राप्त अप्रारंभ आवासों एवं द्वितीय किश्त प्राप्त अपूर्ण आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र हितग्राहियों से सतत संपर्क बनाए रखें और निर्माण कार्यों का निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि मनरेगा के तहत आवास निर्माण की प्रगति के आधार पर मजदूरी का भुगतान 90 दिवस की समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों के साथ विकासखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण) राहुल देवांगन, तकनीकी सहायक, नोडल अधिकारी एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

62408082026094418hareli_300x250.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
62408082026094418hareli_300x250.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

Advertisement

RO. NO 13997/30
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
679160820261325471009259529.jpg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.