स्कूल में ताला लगाकर गायब शिक्षक: प्रधान पाठक सस्पेंड, स्टाफ को नोटिस
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भैयाथान विकासखंड के सांवारावां स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय निर्धारित समय पर नहीं खुला, जिसके कारण छात्र-छात्राएं स्कूल गेट के बाहर बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रधान पाठक पर निलंबन की कार्रवाई कर दी है।
निर्धारित समय पर बंद मिला स्कूल
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, सूरजपुर के पत्र के अनुसार 5 मार्च 2026 को सुबह लगभग 12 बजे तक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांवारांवा, विकासखंड भैयाथान बंद पाया गया। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था और छात्र-छात्राएं बाहर बैठे हुए थे। स्कूल बंद होने के कारण बच्चों को मध्यान्ह भोजन भी नहीं मिल सका, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आया विभाग
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें बच्चे स्कूल के गेट के बाहर बैठकर पढ़ाई करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच करवाई और प्रथम दृष्टया लापरवाही की पुष्टि होने पर कार्रवाई की गई।
प्रधान पाठक संजय कुमार गुप्ता निलंबित
जांच में पाया गया कि विद्यालय के प्रधान पाठक संजय कुमार गुप्ता बिना सक्षम अधिकारी से नियमानुसार अवकाश स्वीकृत कराए विद्यालय से अनुपस्थित थे। साथ ही निर्धारित समय पर कोई भी शिक्षक स्कूल में मौजूद नहीं था। इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए शिक्षा विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक ने कार्रवाई करते हुए संजय कुमार गुप्ता को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
ओड़गी BEO कार्यालय किया गया मुख्यालय
निलंबन अवधि के दौरान संजय कुमार गुप्ता का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, ओड़गी, जिला सूरजपुर निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
संकुल समन्वयक और शिक्षकों को भी नोटिस
मामले को गंभीर मानते हुए शिक्षा विभाग ने संबंधित संकुल समन्वयक और विद्यालय के अन्य शिक्षकों को भी नोटिस जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.