महिला शक्ति का सम्मान : पंडरिया में 'महतारी वंदन' कार्यक्रम, भावना वोहरा बोलीं- देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान
कवर्धा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में महिला शक्ति के सम्मान का खास आयोजन देखने को मिला। प्रदेश के उत्कृष्ट और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और भाजपा की महिला पदाधिकारी शामिल हुईं।
महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम मेंआकर्षक प्रस्तुति दी, महिला समूह और आंगनबाड़ी के उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए समाज और देश के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका पर जोर दिया।
गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम
विश्व महिला दिवस के मौके पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के गृह ग्राम रणवीरपुर में ‘महतारी वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में इलाके की महिला शक्ति, भाजपा महिला पदाधिकारी और ग्रामीण महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं।
देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि, समाज और देश की प्रगति में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि, बच्चियों को अच्छे संस्कार देना बेहद जरूरी है, क्योंकि घर के संस्कार ही व्यक्ति को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
परिवार से मिले संस्कार और संघर्ष की बड़ी भूमिका
विधायक भावना अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, आज वे जिस मुकाम पर खड़ी हैं, उसके पीछे परिवार से मिले संस्कार और संघर्ष की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों और संघर्षों का सामना करके ही आगे बढ़ा जा सकता है।
ये रहे मौजूद
इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल भी लगाए, जहां महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों को अन्न ग्रहण कराया गया। बड़ी एलईडी लगाई गई थी वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री का संबोधन भी सभी महिलाओं ने सुना कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.