ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता व पूर्व पटवारी संघ प्रदेश अध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत के ठिकानों पर छापा
दुर्ग। जिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। मंगलवार सुबह ED की टीम ने दुर्ग के सिकोला बस्ती इलाके में पटवारी एवं भाजपा नेता कमलेश सिंह राजपूत के आवास पर छापेमारी की। टीम सुबह उनके निवास पर पहुंची और दस्तावेजों एवं अन्य बिंदुओं की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि कमलेश सिंह राजपूत पूर्व में पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ED की टीम द्वारा उनके आवास पर की जा रही कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
जानकारी के अनुसार, कमलेश सिंह के परिवार के कई सदस्य राजस्व विभाग में अलग-अलग पदों पर कार्यरत बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि उनका एक बेटा पटवारी, दूसरा बेटा नायब तहसीलदार और बेटी रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के कई सदस्यों के एक ही आवास में रहने की जानकारी भी सामने आई है।
फिलहाल ED की कार्रवाई किस मामले और किन आरोपों से संबंधित है, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई के कारणों और बरामदगी से जुड़ी विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
ED की टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच जारी है। मामले में आगे क्या सामने आता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.