यहां रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने का काम रात 12 बजे तक चलता रहा। गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची।
भोपाल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी, जबकि आग की लपटें 50 फीट तक ऊपर उठ गईं। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शादी में आए लोग इधर-उधर भागने लगे।
घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है। भौंरी स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में देर रात शादी का रिसेप्शन चल रहा था। तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संभवत: शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
इस दौरान यहां रखे एक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने का काम रात 12 बजे तक चलता रहा। गांधीनगर, बैरागढ़ और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची।

मैरिज रिसेप्शन के दौरान आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
लोगों में अफरा-तफरी मची रिसेप्शन के दौरान ही होटल एंड रिसोर्ट में आग लगने की घटना से दहशत का माहौल हो गया। इस दौरान शादी में आए लोग भागने लगे। गनीमत ये रही कि जिस जगह पर आग लगी, वहां कोई नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जहां सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ, वहां पर कुछ देर पहले गाड़ियां खड़ी थी। यदि ब्लास्ट तब होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
दो तस्वीरें देखिए

शादी में आए लोग इधर-उधर भागने लगे।

आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
जेसीबी की मदद से हटाया सामान रात में ही जेसीबी की मदद ली गई और आगजनी वाली जगह को ठीक किया गया। देर रात तक दमकलें मौके पर मौजूद रहीं। हालांकि, धुआं अभी भी निकल रहा है। इस कारण दमकलें मौके पर ही तैनात की गई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.