14 वर्षों से कमरछठ पर दूध-दही का निःशुल्क वितरण, सरपंच कौशल्या साहू की पहल की हो रही सराहना
पाटन। कमरछठ (हलषष्ठी) पर्व के अवसर पर ग्राम पंचायत भरर में सरपंच श्रीमती कौशल्या छबि राम साहू द्वारा गांव की माताओं एवं बहनों को निःशुल्क दूध और दही का वितरण किया गया। खास बात यह है कि सरपंच परिवार द्वारा यह सेवा लगातार 14 वर्षों से की जा रही है।
कमरछठ पर्व पर माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर दिनभर व्रत रखती हैं। शाम को सगरी बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। ऐसे में दूध-दही का निःशुल्क वितरण व्रती महिलाओं के लिए विशेष सहयोग माना जा रहा है।
सरपंच श्रीमती कौशल्या छबि राम साहू द्वारा लगातार 14 वर्षों से पर्व के अवसर पर किए जा रहे इस सेवा कार्य की ग्रामीण महिलाओं ने सराहना की। महिलाओं ने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा की यह परंपरा गांव में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करती है।
छत्तीसगढ़ में कमरछठ पर्व का विशेष महत्व है, जिसे ग्रामीण अंचलों में माताओं-बहनों द्वारा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.