Jwala

Express News

जरा हट के

9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख माह की कालाष्टमी, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त..?

9 या 10 अप्रैल, कब है वैशाख माह की कालाष्टमी, जानें पूजन का शुभ मुहूर्त?

65908042026052233vaishakh-kalashtami-vrat-date.webp

कालाष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप, काल भैरव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि काल भैरव की उपासना से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, भय समाप्त होता है और नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

वैशाख मास की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि 9 अप्रैल रात 9 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 10 अप्रैल रात 11 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि और गृहस्थ जीवन को ध्यान में रखते हुए, कालाष्टमी का व्रत 10 अप्रैल 2026, शुक्रवार को रखना शुभ माना जा रहा है।

RO. NO 13910/80

कालाष्टमी का महत्व

कालाष्टमी का दिन भगवान काल भैरव की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने पर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और मन को शांति मिलती है। मानसिक तनाव, डर या किसी अनजाने भय से पीड़ित लोगों के लिए यह व्रत लाभकारी है। साथ ही, काल भैरव की कृपा से शत्रुओं से रक्षा होती है और जीवन में आत्मविश्वास बढ़ता है। यह व्रत करने से पूर्व जन्म के पापों का प्रभाव कम होता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

ग्रहों की स्थिति से खास

इस बार की कालाष्टमी ज्योतिष के हिसाब से भी महत्वपूर्ण है। इस दिन शनि मीन राशि में अस्त हो रहे हैं और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव व्यक्ति के मन, सोच और जीवन दिशा पर पड़ता है। काल भैरव की पूजा से शनि और राहु के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं, जिससे मानसिक स्थिरता और तनाव में कमी आती है।

काल भैरव की पूजा कैसे करें?

पूजा की शुरुआत सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके साफ-सुथरे कपड़े पहन कर करें। घर में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें, क्योंकि काल भैरव भगवान शिव के ही अंश हैं।

रात 9 बजे से 11 बजे के बीच काल भैरव की पूजा करना शुभ माना जाता है।

पूजा में गंगाजल से अभिषेक करें, तिलक लगाएं और अक्षत अर्पित करें।

फूल और दीपक अर्पित कर आरती करें। पहले शिव आरती, फिर काल भैरव आरती।

समय हो तो शिव चालीसा और भैरव चालीसा का पाठ भी लाभकारी है।

क्‍या चढ़ाएं काल भैरव को?

पूजा में काला उड़द, सरसों का तेल, कच्चा दूध और मीठी रोटी अर्पित करना शुभ माना जाता है। काले कुत्ते को भोजन कराना भी विशेष फलदायी है, क्योंकि काल भैरव की सवारी कुत्ता मानी जाती है।

दान का महत्व

कालाष्टमी के दिन दूध, काले कपड़े, सरसों का तेल, जूते-चप्पल और भोजन सामग्री का दान करना शुभ होता है। दान हमेशा अपनी क्षमता अनुसार करें।

कालाष्टमी के लाभ

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत और पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं, रोगों में राहत मिलती है, मानसिक शांति मिलती है और भय समाप्त होता है। इसके अलावा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में मदद मिलती है और जीवन सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg

Related News

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

Popular Post

This Week
This Month
All Time

Advertisement

RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg
87817072026182112chatgptimagejul17,2026,11_44_24pm.png
69617072026183541whatsappimage2026-07-18at12.01.54am.jpeg
35417072026190028whatsappimage2026-07-18at12.23.55am.jpeg
RO. NO 13910/80
65617072026192135mahtari_vandan.jpeg

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.