20 दिनों से आयुक्त विहीन निगम, प्रशासनिक फैसले और ठेकेदारों के भुगतान पर असर; नेता प्रतिपक्ष ने महापौर की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में पिछले 20 दिनों से पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति नहीं होने को लेकर नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले ने राज्य सरकार और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश, नगर निगम और अन्य स्तरों पर सत्ता में होने के बावजूद “ट्रिपल इंजन की सरकार” दुर्ग नगर निगम में एक आयुक्त की नियुक्ति तक नहीं कर पा रही है, जिसके कारण निगम की प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
संजय कोहले ने आरोप लगाया कि आयुक्त का पद रिक्त होने से नगर निगम की पूरी कार्यप्रणाली लगभग ठप पड़ गई है। कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लंबित हैं और प्रभारी आयुक्त के पास वित्तीय चेक पर हस्ताक्षर करने का अधिकार नहीं होने के कारण ठेकेदारों के भुगतान भी प्रभावित हो रहे हैं। भुगतान नहीं मिलने से कुछ ठेकेदारों द्वारा काम बंद कर दिए जाने की स्थिति बन गई है, जबकि अन्य ठेकेदार नए आयुक्त की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल के नेता लगातार दावा करते रहे हैं कि “ट्रिपल इंजन की सरकार” में विकास और जनहित के कोई काम नहीं रुकेंगे, लेकिन दुर्ग नगर निगम की स्थिति इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। 20 दिनों से आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाना शहर के विकास कार्यों और निगम प्रशासन के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
नेता प्रतिपक्ष ने महापौर अलका बाघमार द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री को पत्र लिखकर आयुक्त की नियुक्ति की मांग किए जाने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महापौर को केवल पत्राचार तक सीमित रहने के बजाय नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ बैठक कर तत्काल पूर्णकालिक आयुक्त की नियुक्ति सुनिश्चित करानी चाहिए थी।
संजय कोहले ने कहा कि आयुक्त की नियुक्ति में हो रही देरी महापौर की प्रशासनिक क्षमता और सरकार के समन्वय पर भी सवाल खड़े करती है। उन्होंने महापौर को सलाह दी कि वे नगरीय प्रशासन मंत्री के साथ तत्काल बैठक कर दुर्ग नगर निगम में पूर्णकालिक आयुक्त की पदस्थापना कराएं, ताकि निगम के रुके हुए प्रशासनिक, वित्तीय और विकास कार्य पुनः सुचारु हो सकें तथा शहरवासियों को समय पर आवश्यक सेवाएं मिल सकें।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.