दुर्ग में धूमधाम से मनाया गया श्री गौर पूर्णिमा (फाग होली महोत्सव), भजन-संकीर्तन और पुष्प होली में झूमे भक्त
दुर्ग। परम पूज्य एच.एच. भक्ति सिद्धार्थ स्वामी महाराज जी के आशीर्वाद से इस्कॉन दुर्ग द्वारा श्री चैतन्य महाप्रभु के प्राकट्य दिवस के उपलक्ष्य में श्री गौर पूर्णिमा (फाग होली महोत्सव) का भव्य आयोजन दुर्ग स्थित चोपड़ा पैलेस में किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित होकर भक्ति और उत्साह के वातावरण में सराबोर हो गए।

कार्यक्रम के दौरान भगवान का भव्य अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और पुष्प होली का आयोजन किया गया। भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर हरिनाम संकीर्तन के लिए श्री मायापुर धाम से विशेष टीम दुर्ग पहुंची। साथ ही हरिनाम कीर्तन मेला की विशेष प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री रामभद्र प्रभु जी (प्रेसीडेंट, इस्कॉन गुरुग्राम, दिल्ली) का दुर्ग नगर में पहली बार आगमन हुआ, जिनके भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक संदेश ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अरुण वोरा (पूर्व विधायक, दुर्ग शहर), अल्का बाघमार (महापौर, दुर्ग नगर निगम) और धीरज बाकलीवाल (जिला अध्यक्ष, दुर्ग कांग्रेस) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना करते हुए समाज में आध्यात्मिकता और सद्भावना बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महत्ता बताई।
इस भव्य आयोजन में लगभग 1000 से अधिक भक्तों ने भाग लिया और पूरे कार्यक्रम में भक्ति, उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का आयोजन अनंत श्याम दास प्रभु जी (प्रबंधक, इस्कॉन दुर्ग) के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.