स्पीडी ट्रायल इन केसेस एण्ड द सक्सेशन एक्ट’’ विषय पर सेमीनार का सफल आयोजन
दुर्ग,/ जिला न्यायालय परिसर, दुर्ग के नवीन सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के तत्वावधान में ’’स्पीडी ट्रायल इन केसेस एण्ड द सक्सेशन एक्ट’’ विषय पर विधिक सेमीनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। सेमीनार का उद्देश्य सिविल प्रकरणों के त्वरित निराकरण तथा उत्तराधिकार से संबंधित मामलों में प्रभावी एवं समयबद्ध न्याय सुनिश्चित करने के उपायों पर विचार-विमर्श करना था।
सेमीनार में आमंत्रित वक्तागण द्वारा सिविल प्रकरणों के त्वरित निष्पादन की न्यायिक कार्यप्रणाली तथा उत्तराधिकार अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण विधिक प्रावधानों पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के समक्ष उत्पन्न होने वाली व्यावहारिक समस्याओं तथा उनके समाधान पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग ने अपने संदेश में कहा कि न्याय व्यवस्था का उद्देश्य केवल निर्णय देना नहीं, बल्कि समयबद्ध एवं प्रभावी न्याय प्रदान करना है। सिविल प्रकरणों का त्वरित निराकरण न्यायपालिका की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, क्योंकि विलंब से पक्षकारों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और न्यायालयों के प्रति विश्वास भी प्रभावित होता है। उत्तराधिकार संबंधी प्रकरणों में विधिक स्पष्टता तथा संतुलित दृष्टिकोण आवश्यक है।यह सेमीनार न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, त्वरित एवं जनोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल
सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
मो.- 9993590905
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001
Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved
Designed By - Global Infotech.