Jwala

Express News

पर्यटन

भैरवी नदी तट पर स्थित सतिघाट शिवधाम में सावन सोमवार के अवसर पर विविध कार्यक्रम

भैरवी नदी तट पर स्थित सतिघाट शिवधाम में सावन सोमवार के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। मंदिर तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है।

436040820250235271280x720_2517997-kotba-sawan-monday-satighat-shiva-dham-maha-rudrabhishek.webp

कोतबा। छत्तीसगढ़ के कोतबा में सावन सोमवार के अवसर पर शिवभक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिलेगा। जहां सावन मास के अंतिम सोमवार को सतीघाट शिव मंदिर धाम में 04 अगस्त 2025 को विभिन्न कार्यक्रम पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रातः 04:00 बजे से भगवान शिव की भस्म आरती की जाएगी जिसके बाद प्रातः 4:30 बजे से भक्तगणों को जलाभिषेक करने पट खोल दिए जाएंगे। जिसके बाद प्रातः 10:00 बजे से सतिघाट में विशाल भण्डारा का आयोजन जा रहा है।

वहीं दोपहर 12:30 से महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। वही शाम 04:00 बजे से सुन्दरकाण्ड पाठ का भव्य आयोजन होना है। वही संध्या 06:00 बजे से भोलेबाबा का आकर्षक श्रृंगार पंडित धीरज शर्मा शास्त्री द्वारा किया जाएगा 07:00 बजे से बाबा महाकाल का श्रृंगार दर्शन एवं ढोल-बाजे के साथ महाआरती साथ ही भगवान शिव की फूलो से होली आकर्षक आतिशबाजी भोलेबाबा की संगीतमय भजन-कीर्तन व महाप्रसाद वितरण जैसे विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित होने है जिसे लेकर शिवभक्तों ने पहले से तैयारियां पूर्ण कर ली है भक्तो के आवागमन को लेकर बहुत परेशानी हो रही है। हालांकि नगरवासियों द्वारा श्रमदान कर भक्तो के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाए जा रहे है। गौरतलब है कि वर्षों से यह धार्मिक परंपरा कोतबा क्षेत्र में चलती आ रही है, जिसमें श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। गुप्तेश्वर महादेव धाम को लेकर लोगों की आस्था अत्यंत प्रगाढ़ है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवा स्वयंसेवकों का सहयोग भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है।

RO. NO Ooo
❮ ❯

बहती नदी पार कर दर्शन करने पहुंचते है हजारों शिवभक्त
सतिघाट शिवधाम में बस्ती व मंदिर के मार्ग के मध्य भैरवी नदी इन दिनों काफी उफान पर बह रही है। जिसे हजारो श्रद्धालुओं को नदी पार कर के भोलेनाथ के दर्शन करने पहुंचते है। जिसके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन द्वारा कोई कार्य नही किया गया है। नदी में पहले बच्चों के बहने से मौत भी हो चुकी है बावजूद शाशन प्रशासन द्वारा कोई सुरक्षा व्यवस्था प्रदान नही की जाती है। मजबूरन नगरवासी ही श्रमदान कर वैकल्पिक मार्ग बनाते है और कार्यक्रम को धूमधाम से सम्पन्न कराते है।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png
RO. NO Ooo

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.