Jwala

Express News

पर्यटन

श्रीरामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 182 श्रद्धालु हुए रवाना:

श्रीरामलला अयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना के तहत दुर्ग से 182 श्रद्धालु हुए रवाना:

936200120261108401004885047.jpg

?विधायक ललित चंद्राकर,महापौर अलका बाघमार,ने आयुक्त सुमित अग्रवाल की मौजूदगी में दिखाई हरी झंडी:

?श्री रामलला अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई ‘भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन:

RO. NO Ooo
❮ ❯

?विधायक ललित चन्द्राकर,महापौर अलका बाघमार ने कहा – योजना का उद्देश्य आस्था के साथ संस्कृति से जोड़ना:

दुर्ग//छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी अयोध्या धाम, श्री राम लला तीर्थ दर्शन अंतर्गत योजना” के तहत आज दुर्ग जिले के 182 श्रद्धालु पवित्र तीर्थ स्थल श्री रामलला अयोध्या के दर्शन के लिए रवाना हुए। दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा इन श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा पर भेजा गया।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर , महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू की मौजूदगी में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाते हुए यात्रा आरंभ की।

विधायक ललित चंद्राकर,,महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीराम ललाअयोध्या धाम तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य केवल धार्मिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मकसद नागरिकों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ना भी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर शुरू की गई यह योजना राज्य के उन वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आस्था और आत्मसंतोष का अवसर लेकर आई है, जो आर्थिक स्थिति या अन्य कारणों से तीर्थ यात्रा नहीं कर पाते थे।

विधायक,महापौर ने कहा कि यह योजना सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने वाली योजना है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा सभी के जीवन में शांति, ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आएगी।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा से पहले सभी यात्रियों को भोजन, पेयजल, चिकित्सकीय सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ उपलब्ध कराई गईं। प्रशासन द्वारा पूरी यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है।

उन्होंने कि नगर निगम और जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि भविष्य में भी अधिक से अधिक पात्र नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को यात्रा की सफल व्यवस्था के लिए बधाई दी।



एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png
RO. NO Ooo

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

स्वामी / संपादक : ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी, सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001

मो.- 9993590905

विज्ञापन एवं सहयोग के लिए इस पर भुगतान करें

बैंक का नाम : IDBI BANK

खाता नं. : 525104000006026

IFS CODE: IBKL0000525

Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 490001

SCAN QR
qr-paytm
SCAN QR
Googlepay

Copyright 2025-26 JwalaExpress - All Rights Reserved

Designed By - Global Infotech.