Share
  • Facebook
  • Whatsapp
  • Whatsapp
  • Twitter
  • Email
  • SMS
JwalaExpressJwalaExpress
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • जरा हटके
  • क्राइम
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • ई-पेपर
Facebook Twitter Instagram
JwalaExpress JwalaExpress
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • जरा हटके
  • क्राइम
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • व्यापार
  • ई-पेपर
JwalaExpressJwalaExpress
Home»Uncategorized»मेधा राज राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन के डिजिटल कैम्पेन की चीफ बनाई गईं
Uncategorized

मेधा राज राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन के डिजिटल कैम्पेन की चीफ बनाई गईं

Jwala ExpressBy Jwala ExpressJuly 1, 2020No Comments2 Mins Read

 

मेधा राज राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेट उम्मीदवार बिडेन के डिजिटल कैम्पेन की चीफ बनाई गईं

वॉशिंगटन. भारतीय मूल की अमेरिकी मेधा राज को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन के चुनाव कैम्पेन में डिजिटल प्रचार प्रमुख बनाया गया है। यह जिम्मेदारी इसलिए और भी अहम है, क्योंकि कोरोनावायरस महामारी की वजह से इस बार का चुनाव प्रचार पूरी तरह वर्चुअल होना है।

बिडेन के चुनाव प्रचार अभियान के अधिकारियों का कहना है कि राज डिजिटल विभाग के सभी पहलुओं पर काम करेंगी। उनका काम प्रचार के नतीजों को अधिक से अधिक कारगर बनाने का होगा। यह जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने लिंक्डइन पर कहा,  “चुनाव में 130 दिन बचे हैं और हम एक मिनट भी बर्बाद नहीं करेंगे।”

पीट बुटीगीग के कैम्पेन में रही हैं राज
राज पहले पीट बुटीगीग के चुनाव प्रचार अभियान से जुड़ी रही हैं। बुटीगीग ने भी अब बिडेन को समर्थन दिया है। सीएनएन चैनल ने इस खबर को सबसे पहले दिखाया। उसका कहना है कि क्लार्क हम्फ्री  बिडेन के अभियान के डिप्टी डिजिटल डायरेक्टर बनाए गए हैं। उनकी जिम्मेदारी आम लोगों से चंदा जुटाने की होगी। वे 2016 में हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार अभियान में काम कर चुके हैं।

राज ने जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से किया ग्रेजुएट
राज ने इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। 77 साल के पूर्व उपराष्ट्रपति बिडेन का मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार और मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से होगा। कुछ सबसे बड़े ओपीनियन पोल में बिडेन की ट्रम्प पर 8% की बढ़त बताई जा रही है।

Previous Articleबिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू हुई नई कीमतें
Next Article जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस पाये जाने पर कन्टेन्मेंट जोन घोषित।
Jwala Express
  • Website

Related Posts

नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

March 19, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात

March 18, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट

March 17, 2025

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त

March 17, 2025

Leave A Reply Cancel Reply

13073/ 119
13073/ 119
13073/ 119
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल

सिंधी कॉलोनी,सिंधी गुरुद्वारा के पीछे, दुर्ग, छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001, मो. 9993590905

Latest News

नाबालिग रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, शेल्टर होम के बाथरूम में लगाई फांसी

March 19, 2025

नागपुर सांप्रदायिक हिंसा: मास्टरमाइंड फहीम शमीम खान की तस्वीर जारी, अब तक 50 गिरफ्तार

March 19, 2025

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार

March 19, 2025
Facebook Twitter Instagram Pinterest
© 2025 JwalaExpress. Designed by Global Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.